Daily Horoscope
✕

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Updated: गुरुवार, 19 नवंबर 2026 (15:20 IST)
चक्रवाती तूफान 'अक्वान' (Akwan) का प्रभाव पश्चिम बंगाल में दिखाई देने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दो दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बीती रात कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, जबकि तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। ALSO READ: कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?
 

कहां है तूफान और कब टकराएगा?

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार सुबह यह प्रणाली पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय थी। इसके शुक्रवार दोपहर के आसपास दक्षिण ओडिशा के गोपालपुर के निकट तट से टकराने का अनुमान जताया गया है।
 

दक्षिण बंगाल में मौसम का मिजाज और चेतावनी

IMD का कहना है कि शनिवार तक कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति प्रतिकूल रहने और ऊंची लहरें उठने की संभावना है, जिसके मद्देनजर मछुआरों को शनिवार तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
 

कोलकाता में बारिश से थमी रफ्तार

गुरुवार सुबह कोलकाता में हल्की बारिश के रूप में शुरू हुआ सिलसिला दिन चढ़ने के साथ तेज हो गया। दफ्तर और कामकाज के लिए निकलने के समय बारिश होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के कई हिस्सों के साथ-साथ साल्ट लेक और न्यू टाउन इलाकों में जलभराव व वाहनों के दबाव के चलते जाम की स्थिति बनी।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

अलीपुरद्वार में सुवेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की नई करतूत का खुलासा, इस्तीफे के पहले पत्नी के साथ मिलकर किया था ये कांड?

फ्रेजाइल फाइव से 440 स्पेस स्टार्टअप तक: GTA 6 के बहाने पीएम मोदी ने दिखाई भारत की बदलती तस्वीर?

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अगला लेख