dharma sangrah
✕

खड़गपुर में पीएम मोदी बोले- भाजपा बंगाल की असली पार्टी, 5 साल में मिटा देंगे 70 साल की बर्बादी

Updated: शनिवार, 20 मार्च 2021 (12:10 IST)
खड़गपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम 5 साल में 70 साल से ज्यादा का विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल की असली पार्टी भाजपा है।
 
नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनसंघ के जनक इसी बंगाल के सपूत थे। इसलिए अगर यहां सही अर्थ में कोई बंगाल की पार्टी है तो वो भाजपा है। भाजपा के डीएनए में आशुतोष मुखर्जी और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आचार, विचार, व्यवहार और संस्कार है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि खड़गपुर के इस क्षेत्र में मिनी भारत की झलक मिलती है। भारत की विविधता, अलग-अलग भाषाओं-बोलियों की ताकत यहां देखने को मिलती है। खड़गपुर का इतना लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म, भारत की पहली IIT, इस भूमि का गौरव बढ़ाते हैं।
 
बंगाल ने कांग्रेस के कारनामें देखे हैं, वामदल की बर्बादी को अनुभव किया है और TMC ने आपके सपनों को कैसे चूर-चूर किया पिछले 70 साल में यही देखा है। हमें 5 साल का मौका दीजिए, 70 साल की बर्बादी को मिटाकर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि आज दीदी, दस ‘ओन्गीकार’ की बात कर रही हैं। अरे दीदी, बंगाल के लोगों ने आपको दस साल सेवा का अवसर दिया था। लेकिन आपने उन्हें लूट-मार से भरे दस साल दिए। आपने उन्हें 10 साल का भ्रष्टाचार दिया। आपने उन्हें 10 साल का कुशासन दिया।
 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख