Hanuman Chalisa

पश्चिम बंगाल चुनाव : छठे चरण में 3 बजे तक 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

Updated: गुरुवार, 22 अप्रैल 2021 (16:51 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर 24 परगना जिले के बिजपुर निर्वाचन क्षेत्र में कुछ छिटपुट हिंसा को छोड़कर 43 सीटों पर छठे चरण की 43 विधानसभा सीटों पर दोपहर 3  बजे तक 70.42 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं, जहां शाम 6.30 बजे तक मतदाता वोट डाल सकेंगे।
 
बंगाल में छठे चरण के दौरान उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को देशी बम विस्फोट की कई घटनाएं हुईं।
 
उत्तर 24 परगना के बीजपुर निर्वाचन क्षेत्र से छिटपुट हिंसा की भी खबरें सामने आयी हैं, जहां तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों की मतदान केंद्रों के बाहर एक-दूसरे से झड़प देखी गई। इस झड़प में तृणमूल कांग्रेस के दो और भाजपा के तीन समर्थक घायल हुए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को हिंसाग्रस्त क्षेत्र में भेजा गया है।
 
उत्तर 24 परगना में नैहाटी विधानसभा क्षेत्र के हलिसाहर इलाके में भाजपा ने आरोप लगाया कि एक पार्टी के नेता के घर पर बम फेंके गए जिसमें पार्टी के नेता की मां और छोटे भाई को चोटें आई हैं।
 
अमदांगा निर्वाचन क्षेत्र में पुलिस कर्मियों द्वारा देशी बम बरामद किए गए। रायगंज में तृणमूल कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के एक कार्यकर्ता को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से चाकू घोंप कर घायल कर दिया है।
 
सूत्रों के अनुसार वर्धवान में मोंगोलकोट में भाजपा और तृणमूल के एक-एक पोलिंग एजेंट को पीटा गया है। राज्य में छठे चरण के मतदान के दौरान पूर्व वर्धमान जिले के कटवा के नंदीग्राम गांव के पास बूथ पर एक मतदाता को आईटीबीपी की टीम ने प्राथमिक उपचार दिया।
 
बंगाल में कोविड-19 के मामलों में तेजी के बीच छठे चरण का मतदान चल रहा है। राज्य में एक दिन में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 9819 मामले सामने आये हैं। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 2.95 लाख लोग कोरोना पाए गए और इसके संक्रमण से 2023 लोगों की मौत हो गयी। (वार्ता)

Show comments

डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगी एआई फोर्स, क्‍या अब बदलेंगे AI का नाम?

Tata Trust ने एन. चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर उठाए सवाल, खारिज किया बोर्ड का फैसला, री-अपॉइंटमेंट को दी चुनौती

Russia-Ukraine War : मॉस्को की ओर यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले, रूस का दावा- 1,600 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए

Hamid Ansari : पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर क्यों मचा सियासी घमासान, BJP ने किसलिए लिया राहुल गांधी का नाम

Iran US War : ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कतर के जरिए भेजा मैसेज, दी चेतावनी- नहीं मानी तो निर्णायक जंग के लिए तैयार

सभी देखें

'सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक', मंत्री असीम अरुण का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगी एआई फोर्स, क्‍या अब बदलेंगे AI का नाम?

नितिन नवीन के मेरठ दौरे की तैयारियां पूरी, युवाओं से संवाद और शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में करेंगे शिरकत

योगी सरकार में साक्षरता को जन-जन तक पहुंचाने की पहल, 75 जिलों में 5.10 लाख शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Tata Trust ने एन. चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर उठाए सवाल, खारिज किया बोर्ड का फैसला, री-अपॉइंटमेंट को दी चुनौती

अगला लेख