Bhai Dooj
✕

बंगाल चुनाव, तो क्या यह वजह रही कूचबिहार में हिंसा की..?

Updated: शनिवार, 10 अप्रैल 2021 (18:50 IST)
नई दिल्ली। सुरक्षा गश्त के दौरान सीआईएसएफ (CISF) के दस्ते पर कथित हमला और उस दौरान एक बच्चे का घायल होना पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के मतदान केन्द्र पर हिंसा की शुरुआत का कारण बना। इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इसकी शुरुआत सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई, जब एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में सीआईएसएफ की टीम स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सीतलकूची विधानसभा क्षेत्र के जोर पातकी इलाके की निगरानी कर रही थी। उन्होंने बताया कि बल अमताली माध्यमिक शिक्षा केन्द्र में बने मतदान केन्द्र संख्या 126 और आसपास के क्षेत्रों में मतदाताओं को पहुंचने से रोकने का प्रयास करने वाले तत्वों को हटा रही थी।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल चुनाव: क्या टर्निंग प्वाइंट साबित होगी ममता की चोट?
सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने करीब 50-60 लोगों की भीड़ को हटाने का प्रयास किया और इसी क्रम में एक बच्चा गिर गया और घायल हो गया। इसके बाद कुछ ‘बदमाशों’ ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) को लेकर जा रहे चार पहिया वाहन और उसमें सवार कर्मियों पर हमला कर दिया।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि क्यूआरटी ने आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए भीड़ को हटाने के लिए हवा में 6 गोलियां चलाईं। बाद में डिप्टी कमांडर रैंक का अधिकारी और सीआईएसएफ यूनिट (567/चार्ली कंपनी) के प्रभारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराया। फिर अधिकारी वहां से चले गए।
 
अधिकारी ने बताया कि करीब एक घंटे बाद करीब 150 लोगों की भीड़ परिसर में बूथ संख्या 186 पर पहुंची और मतदानकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया।
 
उन्होंने बताया कि भीड़ ने होम गार्ड के एक जवान और एक आशा कार्यकर्ता की कथित रूप से पिटाई कर दी और इसमें हस्तक्षेप करने पर ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ कर्मी का हथियार छीनने का प्रयास किया।
 
अधिकारियों ने बताया कि भीड़ के ‘उग्र’ होने पर हवा में दो गोलियां चलायीं गईं, लेकिन ‘जान पर खतरा बनने’ को भांपते हुए सुरक्षा बलों ने भीड़ पर 7 गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि केन्द्रीय बलों की गोलीबारी में 4 लोग मारे गए हैं।
 
उन्होंने बताया कि इस बीच सीआईएसएफ क्यूआरटी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि मतदान रुकने के बाद भीड़ वहां से छंटने लगी। घटना को लेकर दिल्ली में निर्वाचन आयोग ने सीतलकूची विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 126 पर मतदान स्थगित करने का आदेश जारी किया।

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख