Hanuman Chalisa
✕

नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी ने डाला वोट, कहा- हार जाएंगी ममता बनर्जी

Updated: गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (10:22 IST)
नंदीग्राम। पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम सीट से भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार सुबह मतदान शुरू होने के तुरंत बाद अपना वोट डाला। मोटरसाइकिल पर सवार अधिकारी अपना वोट डालने के लिए सुबह करीब साढ़े सात बजे नंदनायक बार प्राथमिक स्कूल पहुंचे।
 
पत्रकारों से बातचीत में अधिकारी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव हार जाएगी। बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रही हैं। अधिकारी ने कहा कि मेरा इस इलाके के लोगों के साथ बहुत पुराना संबंध है। मेरे नंदीग्राम में तकरीबन हर व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत संबंध हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि मैं चुनाव जीत जाऊंगा।
 
भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि वह मोटरसाइकिल से मतदान केंद्र तक गए क्योंकि सड़क बहुत सकरी है और वहां कार नहीं जा सकती।
 
उन्होंने कहा, 'मैं लोगों से अपील करूंगा कि वे जल्दी निकलें और अपना वोट डालें। कुछ बूथ पर दिक्कतों की खबरें थीं लेकिन अब उन्हें ठीक कर लिया गया है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह निर्वाचन क्षेत्रों में सभी बूथ पर जाने की कोशिश करेंगे।'
 
भाजपा नेता ने दावा किया कि टीएमसी सभी बूथ पर एजेंटों को तैनात करने में नाकाम हो गई है। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि ममता बनर्जी चुनाव नहीं जीत पाएंगी। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

अगला लेख