Hanuman Chalisa

पीएम मोदी की रैली में टूटा कोरोना प्रोटोकॉल, नहीं दिखी सोशल डिस्टेंसिंग, चेहरों से गायब थे मास्क

Published: गुरुवार, 18 मार्च 2021 (12:37 IST)
पुरुलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम की इस रैली में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का जमकर मजाक उड़ाया गया।
 
रैली के दौरान लोगों में उत्साह तो बहुत था लेकिन वे यह भूल गए कि देश में कोरोनावायरस का कहर तेजी से फैल रहा है। न तो लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। न ही लोगों के चेहरों पर मास्क दिखाई दे रहा था। इस स्थिति में शायद ही किसी ने सैनेटाइजर का इस्तेमाल किया होगा।
 
एक और तो प्रधानमंत्री मोदी लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील कर रहे हैं तो दूसरी ओर भाजपा की रैलियों में ही लोग ही उनकी बात मानने को तैयार नहीं है। कोरोना वायरस का फिलहाल कोई इलाज नहीं है, बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन का काम जोरों से चल रहा है, पर इसका असर तुरंत नहीं होता। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि सावधानी ही इलाज है।
 
पुरुलिया से सामने आई पीएम मोदी की रैली की तस्वीरें कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में देश को काफी पीछे धकेल सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही चुनाव आयोग को भी इस मामले को संज्ञान लेना चाहिए और बड़ी रैलियों को अनुमति देने पर विचार करना चाहिए। किसी भी राजनीतिक दल को कोरोना काल में बड़े आयोजनों से बचना चाहिए।
 
बुधवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कुछ हिस्सों में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई थी। उन्होंने राज्यों से इसे फिर से फैलने से रोकने के लिए तीव्र और निर्णायक कदम उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा था कि लोग अगर मास्क नहीं लगाते और लापरवाही दिखाते हैं तो कोरोना से जंग में जो सफलता मिली है वह खत्म हो जाएगी।
 
उल्लेखनीय है कि देश में कोरोनावायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलों के फिर तेजी आई है। बुधवार को 35,871 नए मामले सामने आए, अब तक संक्रमितों की संख्‍या 1 करोड़ 14 लाख 74 हजार से अधिक हो गई। इस बीच देश में अब तक 3 करोड़ 71 लाख 43 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामले 17,958 से बढ़े हैं। 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

Mahindra Scorpio Lifestyler Pickup की धांसू इंट्री, Scorpio-N पर आधारित, 19.79 लाख से कम होगी कीमत

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

अगला लेख