Daily Horoscope
✕

ममता बनर्जी का बड़ा बयान, कम भीड़ से हताश हैं अमित शाह, रच रहे हैं साजिश

Updated: मंगलवार, 16 मार्च 2021 (19:17 IST)
मेजिया (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने की साजिश रचने का आरोप लगाया और आश्चर्य जताया कि कहीं चुनाव आयोग उनके इशारे पर तो काम नहीं कर रहा है? उन्होंने दावा किया कि शाह अपनी रैलियों में कम भीड़ से हताश हो गए हैं।
 
ALSO READ: शुभेंदु ने की ममता का नामांकन पत्र खारिज करने की मांग
 
ममता ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा उनकी हत्या की साजिश रच रही है, क्योंकि पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम में पिछले सप्ताह उनके घायल होने के बाद चुनाव आयोग ने उनके सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय को हटा दिया।
नंदीग्राम में अपने ऊपर हुए कथित हमले का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि कोई भी उन्हें भाजपा के खिलाफ अपनी लड़ाई आगे ले जाने से नहीं रोक पाएगा।

ALSO READ: बड़ी खबर : चुनाव आयोग ने भी माना, ममता बनर्जी पर हमला नहीं हुआ
तृणमूल प्रमुख ने यहां एक रैली में कहा कि अमित शाह हताश हो गए हैं, क्योंकि उनकी रैलियों में भीड़ नहीं जुट रही है। देश चलाने के बजाय वे कोलकाता में बैठे हैं और तृणमूल कांगेस के नेताओं को परेशान करने की साजिश रच रहे हैं। वे चाहते क्या हैं? क्या वे सोचते हैं कि वे मुझे मारकर यह चुनाव जीत लेंगे। वे गलती पर हैं।
 
उन्होंने सवाल किया कि क्या अमित शाह चुनाव आयोग को चला रहे हैं? उसकी (आयोग की) स्वतंत्रता को क्या हुआ? मेरे सुरक्षा निदेशक (विवेक सहाय) को (आयोग ने) उनके (शाह के) निर्देश पर हटा दिया। बनर्जी ने दावा किया कि गुवाहाटी से सोमवार रात कोलकाता लौटे शाह ने प्रदेश भाजपा के साथ जो बैठकें की हैं, उनमें वे दरअसल साजिश रच रहे हैं, क्योंकि अपनी रैलियों में कम भीड़ देखकर वे समझ गए हैं कि भाजपा विधानसभा चुनाव जीतने से मीलों दूर है। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख