Hanuman Chalisa

ममता बनर्जी अस्पताल में भर्ती, पैर में गंभीर चोटें, सीने में दर्द की शिकायत

गुरुवार, 11 मार्च 2021 (08:08 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम (Nandigram) में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कथित हमले के बाद बुधवार को एसएसकेएम अस्पताल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) को भर्ती कराया गया है। उनके पैर, टखने में गंभीर चोटें आई है। उन्होंने सांस फूलने और सीने में दर्द की शिकायत भी की।

ALSO READ: नंदीग्राम में प्रचार के दौरान चोटिल हुईं ममता बनर्जी, हमले की साजिश का आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट, कांग्रेस ने बताया पाखंड
मुख्यमंत्री का बुधवार रात को अस्पताल में एक्सरे किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, ममता बनर्जी के दाएं पैर में सूजन है और गंभीर चोटें आई हैं। ममता बनर्जी के बाएं टखने में भी गंभीर चोट आई है। पैर पर खरोंच के भी निशान हैं। वहीं दायें कंधे पर भी चोट है। उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत भी आ रही है।
 
डॉक्टर ने कहा कि उन्हें (अस्पताल से) छुट्टी देने से पहले हमें उनकी स्थित पर नजर रखने की जरूरत है। राज्य सरकार ने बनर्जी के उपचार के लिए 5 वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम बनाई है।
 
बनर्जी पर शाम को चुनाव प्रचार के दौरान पूर्ब मेदिनीपुर के नंदीग्राम में कथित रूप से हमला हुआ। बनर्जी ने आरोप लगाया कि चार-पांच लोगों ने उन्हें धक्का दिया और वे गिर गईं। उनके अनुसार उनके पैर सूज गया और उनके सीने में दर्द और बुखार-सा महसूस हो रहा है।
 
ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि घटना के समय मौके पर कोई स्थानीय पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। नंदीग्राम से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहीं बनर्जी ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे साजिश है। इस सीट पर ममता का मुकाबला उनके पूर्व सहयोगी और अब भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से है।

भाजपा, कांग्रेस और माकपा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री चुनाव से पहले लोगों की सहानुभूति पाना चाहती हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि मुख्यमंत्री को जेड-प्लस की सुरक्षा प्राप्त है।

 
 

Show comments

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

साहित्‍य, संगीत और अध्‍यात्‍म की नगरी देवास क्‍या बन रहा है आतंकियों की पनाहगाह?

Weather Update: मुंबई और कोंकण में बारिश का रेडअलर्ट, पहाड़ों पर आफत, दिल्ली NCR में गर्मी से राहत

चढ़ावा चोरी पर महंत नृत्य गोपालदास ने लिखा पत्र, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

LIVE: मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी, मुंबई पुणे के बीच यातायात ठप

स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला: अब बिना ग्राहक की मंजूरी भी बदले जाएंगे बिजली मीटर, जानिए GERC लोकपाल ने क्या कहा

अगला लेख