Hanuman Chalisa

पुरुलिया में भाजपा के रथ पर हमला, 18 मार्च को पीएम मोदी करेंगे रैली

बुधवार, 17 मार्च 2021 (07:36 IST)
पुरुलिया। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में मंगलवार शाम को भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘रथ’ के तौर पर इस्तेमाल की जा रही बस के एक हिस्से को अज्ञात बदमाशों ने क्षति पहुंचाई। यह घटना पुरुलिया मनबाजार इलाके में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी की रैली कुछ ही देर बाद हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मार्च को यहां एक रैली को संबोधित करेंगे।
 
भाजपा ने घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाया और तृणमूल ने इस आरोप को निराधार करार दिया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्‍त कर दी गई है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर कहा कि अभी पुरुलिया जिला के मानबाजार विधानसभा क्षेत्र के श्यामपुर गांव में बिरसा मुंडा, सिदो कान्हू रथ पर टीएमसी के गुंडों द्वारा हमला किया गया। मैं इसी रथ पर सवार था।
 
भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया, 'बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर सम्मान यात्रा के लिए पुरुलिया में खड़े भाजपा के रथ को क्षति पहुंचाई गई। चालक घायल हो गया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा कोटुलपुर से कभी भी इस यात्रा को हरि झंडी दिखा सकते हैं। तृणमूल इसे रोकने में सफल नहीं होगी।पिशि किससे इतनी डरी हुई हैं?' मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पिशि (बुआ) कहा जाता है।
 
 
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच 8 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। मतगणना 2 मई को होगी।

Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

ओमान के पास भारतीयों से भरे जहाज पर हमला, 10 सुरक्षित, 1 अब भी लापता, भारत ने क्या कहा

Kashmir Cloudburst : अनंतनाग में बादल फटने से मची तबाही, घरों में घुसा पानी; फसलें और सेब के बाग बर्बाद

CM Yogi Adityanath : आयुष विश्वविद्यालय में नए छात्रावासों का उद्घाटन, महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में हुआ नामकरण

Monsoon Alert : 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 70 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने अपनी चेतावनी में क्या कहा

Gujarat : अमित शाह एक दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर, 'मिशन फाइव मिलियन ट्री' अभियान का करेंगे शुभारंभ

अगला लेख