sawan somwar

अमित शाह का दावा, 5 चरणों के चुनाव के बाद बंगाल में भाजपा आगे, 180 में 122 सीटें जीतेंगे

Updated: रविवार, 18 अप्रैल 2021 (14:59 IST)
पूर्वास्थली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जोर देकर कहा कि पश्चिम बंगाल में 5 चरणों में जिन 180 सीटों पर मतदान हुआ है उनमें से 122 से अधिक सीटें भाजपा जीतेगी।
 
पूर्व बर्द्धमान जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार से हार जाएंगी और उसके बाद उन्हें यहां से जाना होगा।
 
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पांच चरण के चुनाव के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हतोत्साहित हैं क्योंकि भाजपा 122 से अधिक सीटों पर उनसे आगे है।
 
शाह ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी (भाजपा उम्मीदवार) नंदीग्राम से चुनाव जीतेंगे। गृह मंत्री ने आगे कहा कि बनर्जी को उनके कद के मुताबिक बड़ी हार के साथ विदा किया जाना चाहिए।
 
शाह ने दावा किया कि देश के नागरिकों को प्रदत्त लाभ अवैध प्रवासी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपके और मेरे जैसे लोग तो दीदी के लिए लिए दोयम दर्जे के नागरिक हैं जो उनके वोट बैंक के लिहाज से कोई मायने नहीं रखते हैं। (भाषा)
 

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

Red Sea Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीयों समेत सभी 14 क्रू सदस्य सुरक्षित

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख