manglik dosh calculator
✕

महाराष्ट्र : मराठवाड़ा में Corona के रिकॉर्ड 8420 नए मामले, 142 लोगों की मौत

Updated: रविवार, 18 अप्रैल 2021 (14:37 IST)
औरंगाबाद। महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के 8 जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार सुबह तक कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमितों के सबसे अधिक 8420 नए मामले सामने आए है और इस महामारी के संक्रमण से 142 और लोगों की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य प्रशासन ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्थिति बिगड़ती जा रही है। सभी जिला मुख्यालयों से एकत्र की गई जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के आठ जिलों में से औरंगाबाद महामारी से सबसे अधिक प्रभावित रहा और यहां स्थिति सबसे अधिक खराब है, यहां 1,600 नए मामले और 39 मौत हुई।

इसके बाद नांदेड़ में 1450 नए मामले तथा 28 की मौत, लातूर में 1643 नए मामले और 25 मौतें दर्ज की गईं। उस्मानाबाद में 653 मामले और 20 मौत, परभणी में 788 मामले और 16 मौतें, जालना में 869 मामले और सात लोगों की मौतें हुई हैं। वहीं हिंगोली में 206 नए मामले और चार मौतें तथा बीड में 1211 नए मामले और तीन और लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
ALSO READ: 100 दिन तक रह सकती है Coronavirus की दूसरी लहर
इस अवधि में पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के 67,123 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 37,70,707 तक पहुंच गई और 414 और लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 59,970 हो गया है। इस दौरान सबसे अधिक कोरोना के संक्रमण से 56,783 मरीज ठीक हो गए हैं और इससे निजात पाने वालों की संख्या 30,61,174 तक पहुंच गई है।(वार्ता) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख