1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. नीमच

असाध्य रोगों का भी इलाज संभव

प्राणायाम
योग प्राणायाम से मनुष्य के असाध्य रोग भी ठीक हो सकते हैं। इस प्रणाली में कुछ भी खर्च नहीं होता हैं। यह विधि ऋषि-मुनियों, संतों का अनुभव है। महँगी एलोपैथी चिकित्सा के युग में योग प्राणायाम बहुत हद तक कारगर सिद्घ हो रहा है।


उक्त विचार गुरुवार को योगाचार्य करणसिंह परिहार ने व्यक्त किए। वे सुबह 7 बजे मगनलाल रतनदेवी जैन मांगलिक भवन मैदान पर प्राकृतिक चिकित्सा परिषद आरोग्य केंद्र भोपाल व सीसीआरवायएन नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में स्व. नरेंद्र खंडेलवाल की स्मृति में आयोजित प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिविर के दौरान संबोधित कर रहे थे।


भोपाल से आए चिकित्सक डॉ. कुशल बच्चानी ने रोगियों का परीक्षण कर उपचार एवं परामर्श दिया। सहायक योगाचार्य गोविंदराम चंदवानी, अनिल भोजवानी, नीतू होतवानी, सुजातासिंह ठाकुर आदि ने रोगियों का उपचार कर उन्हें मिट्टी की पट्टी, लेप आदि लगाए। शिविर में चिकित्सकों द्वारा कटि स्नान, जल नेति, भाप स्नान आदि भी करवाया गया। 25 नवंबर को प्रो. सुरजीत सलूजा योग प्रशिक्षण देंगे। -निप्र

लेखक के बारे में
Naidunia