• Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. छिंदवाड़ा
Written By Naidunia
Last Modified: छिंदवाड़ा , सोमवार, 23 जनवरी 2012 (22:58 IST)

आजादी के नायक को दी पुष्पांजलि

आजादी के नायक को दी पुष्पांजलि -
देश के स्वतंत्रता संग्राम के नायक और आजाद हिंद फौज के सेनापति नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर शहर भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनप्रतिनिधियों के साथ समाजसेवी और आमजनों ने भी नेताजी को याद करके उनके योगदान की चर्चा की। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने समूह परिचर्चा व भाषणमाला का आयोजन किया तो भाजपा व कांग्रेस नेताओं ने सुभाष टापू पहुंचकर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आजाद हिंद सेना द्वारा छोटा तालाब स्थित सुभाष टापू पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, महाकौशल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शेषराव, नगरपालिका अध्यक्ष कन्हईराम रघुवंशी, रिंकू बेदी, जयचंद जैन आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रज्ञा भारती विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति दी। आयोजक आरके हल्दुलकर, रूपचंद राय, बंटी राय आदि भी उपस्थित थे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.चुन्नाीलाल की स्मृति में बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए। वहीं जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भी सुभाषचंद बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मुख्य संगठक सुरेश कपाले ने बताया कि इस अवसर पर सेवादल के पदाधिकारी के साथ अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। डेनियलसन कॉलेज में एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने समूह परिचर्चा व भाषणमाला का शुभारंभ किया। संचालन रवींद्र नाफड़े ने किया।