dharma sangrah

OMG! रेस्तरां में अचानक प्लेट से चलने लगा ‘Zombie’ चिकन, VIDEO वायरल

Updated: गुरुवार, 1 अगस्त 2019 (16:54 IST)
आपका क्या रिएक्शन होगा अगर आपकी प्लेट से चिकन का पीस चलने लगे... शायद आप भी इस लड़की की तरह चीख पड़ेंगे, जिसने अपनी प्लेट से चिकन को चलते देखा। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 2 करोड़ 44 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और करीब 2 लाख 80 हजार से अधिक बार शेयर किया जा चुका है। लेकिन इसे लेकर लोग सवाल उठ रहे हैं कि ये वीडियो फेक है या रियल।
 
फ्लोरिडा की रहने वाली रे फिलिप्स ने यह वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक रेस्तरां के टेबल पर प्लेट में रॉ चिकन के कुछ पीस रखे हुए हैं। अचानक ही एक पीस में हलचल दिखाई देती है और फिर वह प्लेट से उछलकर टेबल ने नीचे गिर जाता है।
 
देखें वीडियो-
 


हालांकि, यह साफ नहीं है कि वीडियो किस रेस्त्रां में बनाया गया है। लेकिन चॉपस्टिक्स देखने पर मालूम पड़ता है कि यह किसी जापानीज, चाइनीज या कोरियन रेस्त्रां का हो सकता है।
 
यह वीडियो देखने के बाद कुछ लोग इसे फेक बता रहे हैं। वीडियो देखने का बाद कुछ लोगों का कहना है कि मीट के पीस को किसी धागे से बांधा गया है और कोई उसे खींच रहा है।
 
वहीं कुछ का कहना है कि यह फ्रेश मीट है। फ्रेश मीट तेजी से हिलता है। वहीं, एक और शख्स ने कमेंट किया कि यह मीट जिंदा मेंढक का था, जिसे एशियन देशों जैसे जापान, चीन में खाया जाता है।
 
जबकि एक व्यक्ति ने लिखा कि मीट इतना ताजा है कि मसल्स अब भी हलचल कर रहे हैं। बता दें कि सिर कटने के बाद भी चिकन जिंदा रहने की क्षमता रखते हैं।
 
क्या है सच?
 
मशहूर साइंस मैगजीन ‘साइंटिफिक अमेरिकन’ के मुताबिक, ताजे मीट के टुकड़ों में न्यूरॉन एक्टिव होते हैं, जो सोडियम आयन के साथ रिएक्ट करते हैं। नमक और सोया सॉस में ये केमिकल कंपाउंड पाया जाता है। जब मीट में नमक और सोया सॉस मिलाया जाता है, तो न्यूरॉन रिएक्ट करने लगते हैं। इससे ऐसा लगता है जैसे मीट के टुकड़े में जान बाकी हो और वह चल रहा हो। 
 
‘साइंटिफिक अमेरिकन’ ने इस वायरल वीडियो पर कहा, “जब कोई जीव मरता है, तो उसके बॉडी में मौजूद न्यूरॉन तुरंत काम करना बंद नहीं करते। उनमें कुछ घंटों तक रिएक्शन की क्षमता होती है। खासकर तब जब उसमें सोडियम आयन मिलाया जाए। इस केस में ऐसा ही हुआ है”।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख