Daily Horoscope
✕

Web Viral: फीफा के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान महिला अधिकारी ने चुराया गोल्ड मेडल, वीडियो हुआ वायरल

Updated: मंगलवार, 17 जुलाई 2018 (12:19 IST)
फ्रांस ने पहली बार फाइनल खेल रहे क्रोएशिया को 4-2 से हराकर 20 साल बाद फीफा विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में रूस के राष्ट्रपति पुतिन विजेता टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ को गोल्ड मेडल बांट रहे थे। चारों ओर खुशी का माहौल था। तभी पोडियम पर मौजूद एक महिला अधिकारी ने एक गोल्ड मेडल चुरा लिया! जी हां, यह मानना है कई ट्विटर यूजर्स का और अपनी बात की पुष्टि के लिए वे एक वीडियो क्लिप भी शेयर कर रहे हैं।
 
ट्वीटर पर Cosby Siringi नामक यूजर ने फीफा विश्वकप खत्म होने के बाद 15 जुलाई को एक महिला अधिकारी पर फीफा पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मेडल चुराने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुतिन के ठीक पीछे खड़ी एक महिला अधिकारी ने एक मेडल अपनी जेब में रख लिया, जबकि एक मेडल उसके हाथ में ही है।
 
अब तक इस ट्वीट को 4600 से अधिक बार रिट्वीट किया जा चुका है और इस वीडियो को 7,45,000 बार देखा गया है। इसके बाद कई अन्य लोगों ने भी यह वीडियो शेयर किया है।
 
ट्वीटर पर यूजर्स इस बात की हैरानी जता रहे हैं कि कैसे पुतिन की नाक के नीचे से इस महिला ने मेडल चुरा लिया। कुछ लोगों ने मजाक करते हुए लिखा कि वह जरूर पुतिन के लिए काम करती है और यह विश्वकप की मेजबानी करने का मुआवजा है।

कुछ ने व्यंग्य करते हुए कहा कि उसने मेडल अपनी पॉकेट में इसलिए रखा ताकि वह बारिश में न भीग जाए। हालांकि, कुछ लोगों ने उसका बचाव करते हुए यह भी लिखा कि वहां एक्सट्रा मेडल होंगे, इसलिए उसने वह मेडल पॉकेट में रख लिया होगा। बहरहाल, हम महिला अधिकारी द्वारा मेडल चुराने की घटना की पुष्टि नहीं कर रहे हैं, बस लोगों के मजेदर कमेंट्स का लुत्फ उठा रहे हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख