sundarkand

गरीबों को दान के आटे के पैकेटों में मिले 15-15 हजार रुपए, जानिए सच...

Updated: बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (18:41 IST)
वाट्सएप पर एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें नीचे लिखा है कि गुजरात के सूरत में गरीबों को दान में मिले एक-एक किलो आटे के पैकेट में 15-15 हजार रुपए भी निकले हैं। सूरत का यह तथाकथित 'अनूठा दान' काफी सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन, क्या यह हकीकत भी है या फिर महज एक अफवाह?
 
दरअसल, वाट्‍सएप पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है कि एक शख्स ट्रक लेकर पहुंचा और गरीबों को 1-1 किलो आटा देने का ऐलान किया। कई गरीब वहां जुटे और आटा लेकर चले गए। घर जाकर गरीबों ने आटे का पैकेट खोला तो उसमें 15 हजार रुपए भी मिले। दानदाता की काफी तारीफ हो रही है। 
 
फिर सच्चाई क्या : यह मैसेज पहली ही नजर में फर्जी नजर आ रहा है। आटे की थैली से निकले नोट साफ-सुथरे नजर आ रहे हैं। दूसरी बात, यदि स्वयंभू दानदाता 1-1 किलो आटे के पैकेट लेकर पहुंचा तो स्वाभाविक तौर पर उस इलाके में बहुत बड़ी भीड़ जुटनी थी क्योंकि हजारों की संख्या पैकेट ट्रक में आ सकते हैं। ...और लॉकडाउन के समय में भीड़ जुटती तो पुलिस प्रशासन की नजर में जरूर आती। 
इतना ही नहीं, यदि फोटो में नोटों को पकड़ने का तरीका भी देखें तो दो अलग-अलग हाथ साफ दिखाई दे रहे हैं, जबकि दावा आटे में नोट मिलने का है। दोनों हाथों के रंग में भी समानता नहीं है। नोटों की संख्‍या पर भी नजर डालें तो यह 7 हजार की ही राशि दिखाई दे रही है। 
 
जब इस संबंध में वेबदुनिया ने सूरत निवासी विवेक पालीवाल से इसकी जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि वाट्सअप पर यह सूचना वायरल जरूर हो रही है। लेकिन, वाट्‍सएप के अतिरिक्त अन्य किसी स्त्रोत से इस प्रकार की जानकारी उन्हें नहीं मिली है। न तो अब तक किसी दानदाता का नाम सामने आया है न ही किसी एक किलो आटा लेने वाले का नाम सामने आया है, जिसमें कि 15 हजार रुपए निकले हों।
 
पालीवाल ने कहा कि इस संबंध में सूरत के मीडिया में कोई समाचार देखने एवं पढ़ने को भी नहीं मिला है। अत: कहा जा सकता है कि वाट्सएप पर वायरल होने वाला यह मैसेज पूरी तरह भ्रामक और फर्जी है। वेबदुनिया के पाठकों से भी आग्रह है कि इस तरह के मैसेज को आगे बढ़ने से रोकें ताकि लोग भ्रमित न हों। 
 
 
लेखक के बारे में
डॉ. रमेश रावत
फिल्म मेकर, मीडिया एज्यूकेटर, पत्रकार एवं जनसंपर्क कर्मी.... और पढ़ें

Show comments

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

SpaceX Rocket Moon Crash : 8,700 Kmph की रफ्तार से चांद से टकराया SpaceX रॉकेट का हिस्सा, वैज्ञानिकों ने टेलीस्कोप से रखी नजर, देखें Video

Sheikh Hasina Return : शेख हसीना ने किया ऐलान- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी, बोलीं- गिरफ्तारी या मौत का भी डर नहीं, भारत ने कार्यक्रम से क्यों बनाई दूरी

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Weather Alert : कैसा रहेगा कल का मौसम, 5 अगस्त को कहां होगी बारिश, IMD ने किन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

अगला लेख