Hanuman Chalisa
✕

क्या राजस्थान में हुई बिच्छुओं की बरसात... जानिए सच...

Updated: सोमवार, 16 सितम्बर 2019 (12:45 IST)
सोशल मीडिया पर बिच्छुओं का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि राजस्थान के एक गांव में बिच्छुओं की बरसात हुई है। कई यूजर्स ने इस वीडियो को फेसबुक और ट्विटर पर शेयर किया है।
 
क्या है वायरल?
 
फेसबुक यूजर सुरेश पा‍लीवाल ने 14 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन लिखा- ‘राजस्थान के एक गांव में बिच्छू की बरसात हुई देख लो’। इस वीडियो में बहुत सारे बिच्छू एक जगह पर एक साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 1.5 मिलियन लोग देख चुके हैं और इसे 47 हजार बार शेयर किया जा चुका है।
 
 


कई अन्य यूजर्स ने भी इस वीडियो को राजस्थान के नाम से ही शेयर किया है।
 
क्या है सच?
 
हमने गूगल क्रोम एक्सटेंशन InVid के जरिये वीडियो के कीफ्रेम्स निकाले और गूगल रिवर्स सर्च का इस्तेमाल किया, तो हमें गुजराती की एक न्यूज लिंक मिली, जिसमें वायरल वीडियो का ही स्क्रीनशॉट लगाया हुआ था। इस खबर के अनुसार, गुजरात के अहमदाबाद जिले के आनंदपुर गांव में हजारों बिच्छू एक साथ पाए गए।

यह घटना अगस्त 2019 का है, जब भारी बारिश के बाद हजारों बिच्छू एक घर में पाए गए थे। 
 
वन्य प्राणी विशेषज्ञों के मुताबिक, बिच्छू कोल्ड ब्ल्डेड जीव होते हैं, जो गरमी पाने के लिए धरती के अंदर गहरे बिलों में रहते हैं। लेकिन बारिश के दिनों में जब इन बिलों में पानी भर जाता है, तो बिच्छुओं को जान बचाने के लिए बिल से बाहर निकलना पड़ता है।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि बिच्छुओं का वायरल वीडियो राजस्थान का नहीं बल्कि गुजरात का है। ये बिच्छू बारिश के कारण बाहर आ गए थे न कि बिच्छुओं की बारिश हुई थी।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

कमजोर बाजार में जियो IPO ने चौंकाया, 7.40 लाख करोड़ की रिकॉर्ड डिमांड, जानिए कब होगी लिस्टिंग

अमेरिका में पकड़े गए भारत के 2 गैंगस्टर: हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को FBI ने दबोचा

दिवाली की खरीदारी पर ब्रेक लगने का डर! CTI ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर रामलीला मैदान की रैली टालने की क्यों की मांग?

रूस ने बेचा 6200 किलो सोना, मार्केट में मचा हड़कंप

अगला लेख