Daily Horoscope
✕

क्या बजट से पहले जीडीपी पर चर्चा के लिए मनमोहन सिंह से मिले PM मोदी?

Updated: बुधवार, 3 जुलाई 2019 (18:09 IST)
मोदी 2.0 सरकार का पहला बजट 5 जुलाई को पेश किया जाएगा। उससे पहले सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मुलाकात का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने बजट से पहले जीडीपी को लेकर मनमोहन सिंह से मुलाकात की।

वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपनी पत्नी के साथ किसी का इंतजार करते दिख रहे हैं। तभी एक काले रंग की गाड़ी आती है और गाड़ी से प्रधानमंत्री मोदी उतरते हैं। मोदी मनमोहन सिंह को फूलों का गुलदस्ता देते हैं और फिर मनमोहन सिंह उनको घर के अंदर ले जाते हैं।

फेसबुक पर भी इसी तरह के दावों के साथ यह वीडियो शेयर किया जा रहा है।
 
सच क्या है?

वायरल वीडियो अभी का नहीं है बल्कि साल 2014 का है। वेबदुनिया ने जब ‘modi meets manmohan singh’ कीवर्ड्स के साथ सर्च किया तो हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 27 मई 2014 को अपलोड किया गया एक वीडियो मिला, जो हू-ब-हू वही था।



मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद दूसरे दिन मोदी मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी से मिलने उनके उनके आवास पर गए थे और यह एक शिष्टाचार भेंट थीं।

वायरल वीडियो पर किया गया दावा तो झूठा है, लेकिन आपको बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीती 27 जून को मनमोहन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की थी। हालांकि, दोनों के बीच हुई बातचीत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी मीडिया को नहीं दी गई।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि जीडीपी पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनमोहन सिंह की मुलाकात का दावा गलत है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

दिल्ली में CM धामी ने किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' से दुनिया तक पहुंचेगा पहाड़ का हुनर

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख