सम्बंधित जानकारी
- क्या वाकई मुजफ्फरनगर में बुर्का पहन वोट डालते पकड़ा गया शख्स...जानिए सच...
- क्या वोटर लिस्ट में नाम ना होने पर ‘चैलेंज वोट’ से किया जा सकता है मतदान...जानिए सच...
- क्या यह भारत का पहला "व्हाट्सएप चुनाव" है?
- मध्यप्रदेश में आयकर विभाग को मिले ‘कालेधन’ के वायरल वीडियो का सच
- क्या फर्जी वोट डालने के लिए नकली उंगलियों का सहारा ले रहीं राजनीतिक पार्टियां...जानिए सच...
क्या मुरली मनोहर जोशी ने आडवाणी को चिट्ठी लिखकर बयां किया अपना दर्द-ए-दिल... जानिए वायरल चिट्ठी का सच...
सोशल मीडिया पर एक चिट्ठी तेजी से वायरल हो रही है। दावा है कि यह चिट्ठी भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने लालकृष्ण आडवाणी को लिखी है। इस चिट्ठी में जोशी ने अपना दुख साझा करते हुए लिखा है कि कैसे पार्टी के लोगों ने ही उन्हें और आडवाणीजी को अपमानित करके बाहर निकाल दिया। इस चिट्ठी में लोकसभा चुनाव में भाजपा को 120 सीटें मिलने की संभावना भी जाहिर की गई है। इस चिट्ठी पर न्यूज एजेंसी एएनआई का लोगो लगा हुआ है।
वायरल चिट्ठी का सच क्या है?
भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी के नाम से शेयर की जा रही यह चिट्ठी फर्जी है। इस बात की पुष्टि खुद न्यूज एजेंसी एएनआई ने की है।
एएनआई ने ट्वीट किया-
व्हाट्सएप और ट्विटर पर एएनआई के वॉटर मार्क के साथ मुरली मनोहर जोशी की एक चिट्ठी शेयर की जा रही है। ऐसी कोई चिट्ठी नहीं है। यह फर्जी चिट्ठी है।
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि मुरली मनोहर जोशी के नाम से वायरल चिट्ठी फर्जी है।
Letter from Dr Murli Manohar Joshi to LK Advani. Says BJP likely to win only 120-150 seats all-India in current Elections. pic.twitter.com/3UnfVNQH5p
— RKHuria #ChowkidarChorHai (@rkhuria) April 14, 2019
वायरल चिट्ठी का सच क्या है?
भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी के नाम से शेयर की जा रही यह चिट्ठी फर्जी है। इस बात की पुष्टि खुद न्यूज एजेंसी एएनआई ने की है।
व्हाट्सएप और ट्विटर पर एएनआई के वॉटर मार्क के साथ मुरली मनोहर जोशी की एक चिट्ठी शेयर की जा रही है। ऐसी कोई चिट्ठी नहीं है। यह फर्जी चिट्ठी है।
Statement: Screenshots of BJP MP Murli Manohar Joshi statement on his letter head is circulating on WhatsApp and Twitter with an ANI watermark. No such letter exists. This is fake.
— ANI (@ANI) April 14, 2019
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि मुरली मनोहर जोशी के नाम से वायरल चिट्ठी फर्जी है।
