Daily Horoscope
✕

Fact Check: क्या नए साल में UPI ट्रांजेक्शन करना पड़ेगा महंगा? जानिए पूरा सच

Updated: गुरुवार, 10 दिसंबर 2020 (12:27 IST)
पिछले दिनों कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि नए साल से यूपीआई ट्रांजैक्शन महंगे हो जाएंगे और थर्ड पार्टी एप्स से पेमेंट करने पर अतिरिक्त चार्ज लगेंगे। हालांकि, भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने वायरल हो रही खबर को गलत बताया है। 

पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया कि नए साल से यूपीआई नए साल से यूपीआई ट्रांजैक्शन महंगे होने और थर्ड पार्टी ऐप के जरिए पेमेंट करने पर अतिरिक्त चार्ज लगाने की खबर गलत है। पीआईबी ने स्पष्ट किया कि नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया है।

NPCI ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है कि 1 जनवरी 2021 से UPI लेनदेन के बारे में छपी खबरें पूरी तरह से फर्जी हैं। बता दें कि मीडिया में खबरें आई थीं कि NPCI ने 1 जनवरी 2021 से UPI के जरिए होने वाले भुगतान के लिए अतिरिक्त चार्ज लगाने का निर्णय लिया है। यह खबर भी आई थी कि NPCI ने नए साल पर थर्ड पार्टी ऐप के ऊपर 30 फीसदी का कैप लगाने का ऐलान किया है। ऐसा कहा गया था कि इस फैसले के पीछे थर्ड पार्टी ऐप के वर्चस्व और उसे मिलने वाले विशेष फायदे से रोकना मुख्य वजह है।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख