Hanuman Chalisa

क्या 5G के कारण फैल रहा कोरोना वायरस... जानिए सच...

Updated: मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (13:08 IST)
कोरोना वायरस ने भारत समेत पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रखा है। इस बीच पूरी दुनिया में एक खबर तेजी से फैल रही है। दावा है कि 5जी नेटवर्क की वजह से कोरोना बीमारी फैल रही है। इस खबर के फैलने के बाद यूके में लोगों ने 5जी मोबाइल टावर्स में आग लगानी शुरू कर दी। पिछले कुछ दिनों में ही ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
 
क्या है वायरल-
 
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि COVID-19 का कारण 5G है और वुहान में यह महामारी इसलिए फैली क्योंकि वहां हाल ही में 5जी नेटवर्क की शुरुआत की गई थी। जिन अन्य इलाकों में 5जी शुरू हुआ है वहां भी इस महामारी का प्रकोप फैल रहा है। 
 
अमेरिकी गायिका केरी हिलसन का भी मानना है कि कोरोना जैसी महामारियों के लिए 5जी तकनीक जिम्मेदार है। पिछले महीने उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कोविड-19 वायरस 5जी तकनीक से उत्पन्न अत्यधिक तीव्र रेडिएशन के कारण फैला है।
 
क्या है सच-
 
यूके सरकार के डिजिटल, कल्चर, मीडिया व स्पोर्ट्स विभाग ने ट्वीट कर इस बात का खंडन किया है। विभाग ने कहा, 'कोरोना वायरस के फैलने और 5जी टेक्नोलॉजी के बीच किसी तरह के संबंध का कोई सबूत नहीं मिला है।'

<

We are aware of inaccurate information being shared online about 5G. There is absolutely no credible evidence of a link between 5G and coronavirus

For COVID-19 advice:

NHS https://t.co/EI0XLYsqWE
GOVUK https://t.co/aWe30Ayl8X
Full Fact research https://t.co/QWYcc4bOEg

— DCMS (@DCMS) April 3, 2020 >
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल खबर कोरी अफवाह है। 5जी नेटवर्क के कारण कोरोना वायरस नहीं फैल रहा है।

Show comments

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

इंदौर में हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, युवक को सूंड में लपेटकर कुचला, CCTV वीडियो से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया एक और नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; पूछा- क्या पेलट गन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी?

PM मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की ताकत, INS महेंद्रगिरि और पिनाका रॉकेट सिस्टम को बताया बड़ी उपलब्धि, Mann Ki Baat में क्या बोले

अगला लेख