Hanuman Chalisa

Corona virus: भोपाल में 12 नए मरीज पाए गए, मप्र में संक्रमण के मामले बढ़कर 268 हुए

Written By भाषा
Updated: मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (13:00 IST)
भोपाल। भोपाल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही मध्यप्रदेश में संक्रमित लोगों की तादाद बढ़कर 268 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल में मंगलवार को पाए गए संक्रमण के 12 मामलों में 7 पुलिसकर्मी एवं उनके परिवार के सदस्य और स्वास्थ्य विभाग के 5 कर्मचारी शामिल हैं।
ALSO READ: Ground Report : भोपाल में टोटल लॉकडाउन का व्यापक असर, 50 पहुंचा कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा
उन्होंने बताया कि इन 12 नए संक्रमित लोगों को मिलाकर भोपाल में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। इनमें से 2 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1 मरीज की मौत हो चुकी है। राज्य में संक्रमण के कुल 268 मामलों में से इंदौर में सबसे अधिक 151 मरीज पाए गए हैं।
ALSO READ: इंदौर में सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी साझा करने वालों की खैर नहीं, कलेक्टर की नई गाइड लाइन
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक 18 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है। मरने वालों में से 13 लोग इंदौर, 2 उज्जैन तथा 1-1 छिंदवाड़ा, भोपाल और खरगोन का मरीज शामिल हैं। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख