Daily Horoscope
✕

Fact Check: क्या किसान आंदोलन में भारतीय तिरंगे का अपमान किया गया? जानिए वायरल फोटो का सच

Updated: मंगलवार, 8 दिसंबर 2020 (13:27 IST)
केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में एक बुजुर्ग सिख भारतीय तिरंगे को जूता दिखाते हुए नजर आ रहा है। साथ ही कुछ लोग तिरंगे पर खड़े हुए भी देखे जा सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि अभी चल रहे किसान आंदोलन में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया जा रहा है।

क्या है वायरल-

फोटो शेयर करते हुए एक ट्विटर एक यूजर लिखती हैं, “शर्म आनी चाहिए इन लोगों को जो खुद को किसान कहते हैं और देश के झंडे का अपमान कर रहे हैं ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए।”

क्या है सच-

वायरल फोटो को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें 2019 का एक ट्वीट मिला, जिसमें यह फोटो पोस्ट की गई थी। इस फोटो पर Dal Khalsa U.K. का लोगो और 15 अगस्त 2013 का डेट स्टैंप लगा हुआ है। इससे साफ जाहिर है कि यह फोटो अभी चल रहे किसान अंदोलन की नहीं हो सकती है।

ओरिजिनल फोटो को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें Dal Khalsa U.K. के एक ब्लॉग में यह फोटो मिली। इस ब्लॉग को 17 अगस्त, 2013 को पब्लिश किया गया था। ब्लॉग के मुताबिक, 15 अगस्त 2013 को सेंट्रल लंदन में भारतीय दूतावास के बाहर सिख समुदाय के अलावा अल्पसंख्यकों ने भारत पर उत्पीड़न और कब्जे का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। यह फोटो उसी समय की है. बताते चलें कि Dal Khalsa U.K. एक खालिस्तानी समर्थक ऑर्गनाइजेशन है।

वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि 7 साल पुरानी फोटो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। वायरल फोटो का किसान आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

अगला लेख