biodatamaker
✕

Fact Check: 'RSS की महिला द्वारा पाकिस्तानी पहलवान को चित करने' का वीडियो फिर हुआ वायरल, जानिए सच्चाई

Updated: शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (12:37 IST)
(Photo:Screenshot of viral video)
सोशल मीडिया पर महिला रेसलिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रेसलिंग रिंग में एक महिला पहलवान कुछ चिल्लाती नजर आ रही है। उसकी आवाज साफ सुनाई तो नहीं दे रही है, लेकिन वह शायद दूसरों को ललकार रही है। इसके बाद दर्शकों के बीच से केसरिया रंग की सलवार-सूट पहने एक लड़की अखाड़े में उतरती है और चंद मिनटों में ललकारने वाली महिला पहलवान को धूल चटा देती है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही महिला रेसलर पाकिस्तानी है। इसने RSS की दुर्गा वाहिनी की महिला संध्या फडके को रिसलिंग के लिए चैलेंज किया, जिसके बाद उसे मुंह की खानी पड़ी।

देखें वायरल पोस्ट-

ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स लिख रहे हैं, “मुम्बई मे एक पाकिस्तानी लेडीज फ्रीस्टाइल कुस्तीबाज महिला रिंग मे खडे हो कर भारतीय महिला ओ को गाली देते हुये रिग मे आने के लिये चैलेन्ज करने लगी इसके चैलेन्ज को स्वीकार करते हुये RSS की दुर्गा वाहिनी की महिला संन्ध्या फडके नाम की महिला रिंग मे उतर कर आई आगे क्या हुआ।”



क्या है सच-

यह वीडियो पहले भी वायरल हो चुका है। जब तीन साल पहले यह वायरल हुआ था, तो वेबदुनिया ने इसका फैक्ट चेक कर इसकी सच्चाई बताई थी।

दरअसल, रेसलिंग रिंग में ललकारने वाली महिला पहलवान पाकिस्तानी नहीं, बल्कि भारत की ही हैं। उनका नाम सरबजीत कौर है और कुश्ती के अखाड़े में बीबी बुलबुल के नाम से प्रसिद्ध हैं। वह दलीप सिंह राणा उर्फ खली की शिष्या हैं। वहीं, केसरिया सलवार-सूट वाली लड़की आरएसएस की दुर्गा वाहिनी की संध्या फडके नहीं हैं, बल्कि हार्ड केडी नाम से मशहूर हरियाणा की कविता दलाल हैं। कविता दलाल ने 2016 में खली की एकेडमी सीडब्ल्यूई जॉइन किया था और यह वीडियो उसी दौरान का है। डब्ल्यूडब्ल्यूई में पहुंचने वाली वह पहली भारतीय महिला पहलवान हैं।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ का अलर्ट, गांवों को खाली कराने के निर्देश, कई मकान और पुल बहे

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल, 1 अमेरिकी नागरिक भी शामिल

CJP के 3 नेता रिहा, 1 साल तक शांति बनाए रखने की शर्त, कोर्ट की शर्तें क्या हैं 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा खुलासा

लद्दाख आंदोलन : 15 अक्टूबर की वार्ता से निकलेगा समाधान या बढ़ेगी बेचैनी? राज्य के दर्जे और छठी अनुसूची पर नजरें

SIR पर कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर बरसे CM धामी, बोले- अपने शासनकाल का इतिहास देखे कांग्रेस

अगला लेख