biodatamaker
✕

अगर आपके पास भी आया है ‘RBI WhatsApp Global Award का ये मैसेज...तो अपनी डिटेल देने से पहले जान लें इसकी सच्चाई

Updated: सोमवार, 9 दिसंबर 2019 (12:44 IST)
कई मोबाइल यूजर्स को इन दिनों ‘RBI WhatsApp Global Award’ के नाम से व्हाट्सएप मैसेज या एसएमएस आ रहा है। इसमें बताया गया है कि यूजर के व्हाट्सएप नंबर ने व्हाट्सएप ग्लोबल अवॉर्ड के तहत एक मोटी रकम इनाम में जीता है। उस रकम को क्लेम करने के लिए यूजर्स से उनकी डिटेल एक मेल आईडी पर भेजने के लिए कहा जा रहा है।
 
क्या है वायरल-
 
मैसेज में लिखा गया है- आपके व्हाट्सएप नंबर ने व्हाट्सएप ग्लोबल अवॉर्ड 2019 के तहत 2 करोड़ 75 लाख रुपए जीता है। इसे क्लेम करने के लिए नाम, पता, मोबाइल नंबर, उम्र और नौकरी की जानकारी rbidelhi@rbigovtdelhi.com पर भेजें।

 
क्या है सच-
 
चूंकि मैसेज में RBI का जिक्र है, इसलिए ऐसा भ्रम होता है कि यह मैसेज RBI की ओर से भेजा जा रहा है और वही इनामी राशि देगा। लेकिन आपको बता दें कि यह सब फेक है। इसके झांसे में न आएं।
 
इस बारे में PIB India ने ट्वीट करके जानकारी दी है और कहा है कि RBI और व्हाट्सएप ने ऐसा कोई भी अवॉर्ड घोषित नहीं किया है। इसका मकसद लोगों के बैंक अकाउंट की डिटेल्स हासिल करना है। 

<

#PIBFactCheck

Claim: SMS & WhatsApp msgs regarding prize money being "awarded" to your no. under the "RBI WhatsApp Global Award".

Reality: No such award has been instituted by @RBI & #WhatsApp. The objective is for scamsters to get your account details.

Conclusion: #FakeNews pic.twitter.com/HPWPB6SXr1

— PIB India (@PIB_India) December 4, 2019 >
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि ‘RBI WhatsApp Global Award’ के नाम से आ रहे मैसेज फेक हैं। यदि आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है तो उसे तुरंत डिलीट करें और दूसरों को भी इसके बारे में बताएं।

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख