kalsarpa dosh calculator
✕

Fact Check: MTV के शो में गूंजा किसान आंदोलन का मुद्दा? जानिए वायरल VIDEO का सच

Updated: मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021 (11:49 IST)
सोशल मीडिया पर एक रैपर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसानों के हक में रैप करता दिख रहा है। इस रैप को सुनने के बाद जज स्टैंडिंग ओवेशन देते भी नजर आए। इस रैप को मौजूदा किसान आंदोलन से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि एमटीवी के शो पर भी किसान आंदोलन का मुद्दा गूंजा है।

क्या है वायरल-

ट्विटर आंदोलनजीवी वंदना गुप्ता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- ‘मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के बाद एक बार फिर से गूंजा किसान आंदोलन का मुद्दा MTV पर, जजों स्टैंडिग ओबिएशन दी है....बात निकली है तो दूर तलक जाएगी....’ बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ‘हर जगह गूँज रही है आवाज़। #जिए_किसान_जिए_हिन्दुस्तान #FarmersProtest’

क्या है सच-

हमने गूगल क्रोम के InVID टूल की मदद से वायरल वीडियो के कुछ कीफ्रेम्स निकाले। जिन्हें हमने yandex रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें 24 अक्तूबर 2019 को अपलोड किया गया एक यूट्यूब वीडियो मिला, जिसमें वायरल हो रहा वीडियो भी था। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया था ‘EPR -Tobe ekla cholo Re & Abki baar koun mashup video||MTV Hustle Finale’।



इंटरनेट पर कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया तो हमें पता चला कि यह वीडियो इंडिया के पहले रैप रियलिटी शो एमटीवी हसल के ग्रैंड फिनाले का है। इसमें परफॉर्म करने वाले रैपर का नाम ईपीआर है और इस रैप का नाम ‘तोबे एकला चालो रे’ है।

हमें यह वीडियो ईपीआर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी मिला। उन्होंने यह वीडियो 15 अक्टूबर 2019 को अपलोड किया था। इससे स्पष्ट है कि वायरल वीडियो पुराना है और इसका मौजूदा किसान आंदोलन से कोई संबंध नहीं है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Epr Iyer (@epr_svnslas_iyer)



वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा रैप मौजूदा किसान आंदोलन के लिए नहीं लिखा गया है। यह ​रैप अक्टूबर 2019 में एमटीवी हसल शो के फिनाले में गाया गया था। वायरल वीडियो के साथ किया गया दावा भ्रामक है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: भाजपा और अकाली दल के बीच फिर गठजोड़, पंजाब में मिलकर लड़ेंगे चुनाव

"500 पन्नों के बाद भी मां ने कुछ बातें छोड़ दीं..." सोनिया गांधी की किताब पर राहुल का बड़ा खुलासा

NVIDIA में जेनसन हुआंग की वापसी पर उदय कोटक का बड़ा बयान, जब हाथी नाचता है, तो हर कोई रास्ता देने हट जाता है

गुजरात पुलिस भर्ती 2026: कुल 12,993 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, लोकरक्षक और PSI कैडर के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

MPअजब है! शराब की दुकानों पर अब जाम के साथ सेहत की जांच, सागर में आदतन शराबियों की हो रही स्क्रीनिंग

अगला लेख