Hanuman Chalisa
✕

Fact Check: राजस्थान की गहलोत सरकार कर रही ऑक्सीजन की बर्बादी? जानिए वायरल VIDEO की सच्चाई

Published: मंगलवार, 18 मई 2021 (13:06 IST)
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच ऑक्‍सीजन की किल्लत जारी है। वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक टैंकर से गैस को रिसते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने मोदी सरकार से जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन मंगवाई। जब सरकार के पास उस ऑक्सीजन को स्टोर करने के लिए जगह नहीं बची तो उसकी बर्बादी करते हुए टैंकर खाली कर दिया गया।

क्या है वायरल-

वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स लिख रहे हैं- “जहाँ एक ओर जनता ऑक्सीजन के बिना मर रही है और यह कांग्रेस शासित राज्य मोदी सरकार से ऑक्सीजन की जरूरत से ज्यादा डिमांड करके मंगवा तो लिये पर उनके पास स्टोर करने की कोई जगह नहीं थी तो उन लोगों ने टैंकर खाली करने का नया तरीक ढूंढ लिया। video जयपुर का है।”



क्या है सच-

पड़ताल शुरू करते हुए हमने गूगल क्रोम एक्सटेंशन InVID का इस्तेमाल करते हुए वायरल वीडियो के कुछ कीफ्रेम निकाले और फिर उनको येंडेक्स पर रिवर्स इमेज सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें यह वीडियो फर्स्ट इंडिया न्यूज राजस्थान के यूट्यूब चैनल पर मिला। इसे 24 जुलाई 2020 को अपलोड किया गया था।



इस खबर में बताया गया कि जयपुर के शिवदासपुरा में एक गैस टैंकर का ढक्कन अंडरपास पुलिया की छत से टकरा गया था। इसके बाद टैंकर से गैस का रिसाव हुआ था।

वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा फेक है। यह वीडियो पिछले साल का है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख