सम्बंधित जानकारी
- जनवरी-मार्च में आवासीय बिक्री 21 फीसदी बढ़ी, अप्रैल-जून में आई सुस्ती
- कोरोना काल में निवेश के लिए सबसे अच्छा विकल्प है गोल्ड, लेकिन…
- शनिवार को स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव
- अक्षय तृतीया पर साल 2019 के मुकाबले 10 फीसदी ही बिका सोना
- पेट्रोल-डीजल के भावों में फिर हुई वृद्धि, दिल्ली में पेट्रोल 29 और डीजल 34 पैसे महंगा
कोरोना महामारी के चलते जापान को बड़ा झटका, अर्थव्यवस्था 5.1 प्रतिशत घटी
टोक्यो। कोरोनावायरस (CoronaVirus) महामारी के प्रकोप को कम करने के लिए जारी सरकारी खर्च में कमी के चलते जापान की अर्थव्यवस्था जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में 5.1 प्रतिशत घट गई।
कैबिनेट कार्यालय के प्रारंभिक समायोजित सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान घरेलू खपत 5.6 प्रतिशत की वार्षिक दर से घटी, जबकि सरकारी खर्च में 6.9 प्रतिशत की गिरावट आई।
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जापान के ज्यादातर हिस्से में इस दौरान आपातकाल जैसी स्थिति रही, जहां भीड़ को इकट्ठा होने से रोकने के लिए कई प्रतिबंध लगाए गए थे।
इसके बावजूद विकसित देशों में सबसे धीमी रफ्तार से टीकाकरण के बीच जापान में कोविड-19 से बीमारियां और मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। जापान की सिर्फ चार प्रतिशत आबादी को कोविड-19 का कम से कम एक टीका लगा है।
दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था इससे पहले पिछली दो तिमाहियों में वृद्धि हासिल करने में कामयाब रही थी और धीरे-धीरे महामारी से हुए नुकसान से उबर रही थी। (भाषा)
