ramcharitmanas
✕

Fact Check: 1 अप्रैल 2021 से चलने लगेंगी सभी पैसेंजर ट्रेनें? जानिए सच

Published: सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (11:34 IST)
कोरोना महामारी के चलते बंद हुई ट्रेनों को धीरे-धीरे दोबारा चलाया जा रहा है लेकिन अभी तक सभी ट्रेनें पटरी पर नहीं लौटी हैं। फिलहाल 65 प्रतिशत रेलगाड़ियां चल रही हैं। हाल में कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि 1 अप्रैल से सभी पैसेंजर ट्रेनें पटरी पर दौड़ने लगेंगी। इसमें जनरल, शताब्दी और राजधानी सभी तरह की ट्रेनें होंगी।

क्या है सच-

केन्द्र सरकार की पॉलिसी/स्कीम्स/विभाग/मंत्रालयों को लेकर गलत सूचना को फैलने से रोकने के लिए काम करने वाले PIB फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने ट्वीट कर इस भ्रामक खबर के बारे में लोगों को सतर्क किया है।

PIB फैक्ट चेक ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘एक खबर में दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेल द्वारा 1 अप्रैल 2021 से सभी ट्रेन शुरू की जाएंगी। यह दावा फ़र्ज़ी है। @RailMinIndia ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।” इसके साथ ही, PIB ने एक प्रेस रिलीज की लिंक भी शेयर की है।

रेल मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा कि रेल गाड़ियों को फिर से शुरू किए जाने के संबंध में मीडिया में कुछ खबरें प्रकाशित और प्रसारित की जा रही हैं। इस संबंध में पिछले कुछ दिनों से लगातार स्पष्टीकरण मीडिया को दिए जा रहे हैं। यह फिर से दोहराया जा रहा है कि सभी रेल गाड़ियों को फिर से शुरू किए जाने के संबंध में ऐसी कोई तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

गुजरात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल: 14 IAS अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान, 25 अक्टूबर से गांवों में लगेगी चौपाल

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

कमजोर बाजार में जियो IPO ने चौंकाया, 7.40 लाख करोड़ की रिकॉर्ड डिमांड, जानिए कब होगी लिस्टिंग

अमेरिका में पकड़े गए भारत के 2 गैंगस्टर: हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को FBI ने दबोचा

अगला लेख