sawan somwar

क्या मनमोहन सिंह को अपना बर्थडे केक खुद काटने की भी आजादी नहीं...जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच...

Updated: सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (16:15 IST)
हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह ने अपना 87वां जन्मदिन मनाया है। अब उनके जन्मदिन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मनमोहन सिंह की केक काटने में मदद करते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मनमोहन सिंह को अपना जन्मदिन का खुद केक काटने की भी आजादी नहीं है।
 
क्या है वायरल?
 
ट्विटर यूजर @shefvaidya ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘जब तक राहुल गांधी हाथ न बढाएं मनमोहन सिंह को अपने जन्मदिन का केक खुद काटने का अधिकार तक नहीं है! सोचिए उन्होंने 10 साल तक सरकार कैसे चलाई होगी!!’

<

Hmmm, MMS doesn’t even have the authority to cut his own birthday cake before @RahulGandhi leads his hand! Imagine how he ‘ran’ the govt for 10 years!! pic.twitter.com/jl9u7r5eqv

— Shefali Vaidya ஷெஃபாலி வைத்யா शेफाली वैद्य (@ShefVaidya) September 26, 2019 >
 
इस वीडियो को इसी तरह के दावों के साथ कई अन्य यूजर्स ने फेसबुक और ट्विटर दोनों प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है।


 
क्या है सच?
 
हमने गूगल क्रोम एक्सटेंशन InVID के जरिये वीडियो के कीफ्रेम्स निकाले और उनको रिवर्स इमेज सर्च के जरिये ढूंढा, तो हमें कांग्रेस नेता शशि थरूर का एक ट्वीट मिला, जिसमें उन्होंने मनमोहन सिंह और राहुल गांधी द्वारा केक काटने की तस्वीर शेयर की थी। देखें ट्व‍ीट-
 
 
इसके अलावा, कई न्यूज रिपोर्ट भी मिलीं। इन रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मिलकर केक काटा।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल वीडियो कांग्रेस के स्थापना दिवस का है, न कि मनमोहन सिंह के जन्मदिन का। लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से वीडियो को गलत संदर्भ में शेयर किया गया है।

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

Hero Vida VX2 Go : नई फिक्स्ड बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया वेरिएंट, 128 किमी रेंज; कीमत 1.13 लाख रुपए

हाईवे पर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई, 16 लाख रुपए से ज्यादा की विदेशी शराब जब्त, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान 6 दिन तक पथराव, 244 पुलिसकर्मी और 209 नागरिक घायल, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Sawan 2026 : सावन में आस्था का ज्वार, शिवालयों की घंटियों संग गूंजा 'बम-बम भोले', कांवड़ियों से गुलजार हुए बाजार, योगी सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम

Delhi Earthquake : दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.9 रही तीव्रता

अगला लेख