suvichar
✕

Fact Check: अब Covishield वैक्सीन की केवल एक डोज लगेगी? जानिए वायरल खबर का पूरा सच

Updated: बुधवार, 2 जून 2021 (13:20 IST)
कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान जारी है। देश में 3 कोरोना वैक्सीन - कोविशील्ड, कोवैक्सिन और रूस के स्पुतनिक वी लगाई जा रही हैं। इन तीनों ही वैक्सीन के दो डोज लगाए जा रहे हैं। वहीं, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि अब कोविशील्ड वैक्सीन का एक ही डोज लगाया जाएगा। हालांकि, सरकार ने साफ किया कि ऐसी खबरें निराधार हैं।

नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा कि कोविशील्‍ड के निर्धारित डोज में कोई बदलाव नहीं है। इसका दो डोज ही होगा। कोविशील्‍ड के पहले डोज के बाद इसका दूसरा डोज 12 सप्‍ताह के बाद दिया जाना है।

उन्‍होंने कहा कि वैक्‍सीन के डोज को लेकर यही बात कोवैक्‍सीन पर भी लागू होती है। इस वैक्‍सीन की भी दो डोज लेनी जरूरी है। इसकी दूसरी डोज 4-6 सप्‍ताह में लेनी है। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया कि कोविड-19 वैक्‍सीनेशन को लेकर SOP में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इसके अलावा दो अलग वैक्सीन को लेकर भी डॉ पॉल ने साफ किया कि प्रोटोकॉल के हिसाब से अभी एक व्यक्ति को पहला और दूसरा डोज एक ही वैक्सीन का लेना है।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

अगला लेख