dharma sangrah
✕

क्या सचिन पायलट ने फेंकी पीएम मोदी के पोस्टर पर स्याही...जानिए वायरल तस्वीरों का सच...

Updated: सोमवार, 17 दिसंबर 2018 (13:25 IST)
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद फर्जी खबरों का बाजार फिर गरमा गया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों राजस्थान के नव-निर्वाचित उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर एक दावा किया जा रहा है। दो तस्वीरें शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि सचिन पायलट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर उनके चेहरे पर कालिख पोती।

वायरल पोस्ट क्या है?

‘ये वही सचिन पायलेट हे जो राजस्थान मे मुखियमत्री बनने का हे इसने मोदी जी के पोस्टर पर उनके चेहरे पर काला कर रहा है इसको इतना फलाओ कि कल तक हर न्युज चेनल पर आ जाए’ - इस संदेश के साथ पोस्टर पर पीएम मोदी का मुंह काला करते हुए एक शख्स की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सफेद कुर्ता पायजामा पहने हुए एक शख्स को देखा जा सकता है।



सच क्या है?

हमने वायरल तस्वीरों की पड़ताल के लिए गूगल रिवर्स इमेज सर्च की मदद ली, तो हमें पता चला कि ये तस्वीरें राजस्‍थान की नहीं बल्कि महाराष्ट्र की हैं, वह भी दो महीने पुरानी। आपको यह भी बता दें कि इन तस्वीरों में पीएम मोदी के पोस्टर पर कालिख पोतने वाला शख्स सचिन पायलट नहीं बल्कि सत्यजीत तांबे हैं। तांबे महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस के प्रमुख हैं।

अब आप जान लीजिए इन तस्वीरों के पीछे की असल कहानी। इसी साल 11 अक्टूबर को महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस ने तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदर्शन किया था। उसी प्रदर्शन के दौरान सत्यजीत तांबे ने पीएम मोदी के पोस्टर पर कालिख पोती थी। इस खबर को महाराष्ट्र के कई मीडिया हाउस ने प्रकाशित भी किया था। देखिए कुछ स्क्रीनशॉट्स-



हमारी पड़ताल में सचिन पायलट द्वारा पीएम मोदी के पोस्टर पर कालिख पोतने का दावा करने वाली तस्वीरें फर्जी साबित हुई हैं।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख