sundarkand

क्या फिर होगी CBSE 12वीं के फिजिक्स और इकोनॉमिक्स की परीक्षा...जानिए सच...

Updated: बुधवार, 3 अप्रैल 2019 (13:19 IST)
सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) बोर्ड की कक्षा 12वीं के फिजिक्स और इकोनॉमिक्स की परीक्षा दोबारा होगी। इस खबर के साथ CBSE के एक नोटिस की फोटो शेयर की जा रही है। इस नोटिस में लिखा गया है कि कक्षा 12वीं के फिजिक्स और इकोनॉमिक्स की परीक्षा को दोषमुक्त रखने के लिए बोर्ड ने इन्हें दोबारा करवाने का फैसला लिया है।

सच क्या है?

वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया है कि वायरल नोटिस फेक है और एडिट किया हुआ है। पिछले साल CBSE की दो परीक्षाएं दोबारा करवाई गई थीं। उस वक्त जो नोटिस जारी किया गया था, उसी में डेट और सब्जेक्ट एडिट कर अब शेयर किया गया है।

सीबीएसई ने भी आधिकारिक जानकारी जारी करते हुए इन खबरों को अफवाह बताया है और कहा है कि बोर्ड ने दोबारा परीक्षा करवाने का फैसला नहीं किया है।

बोर्ड ने कहा कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और परीक्षाओं के सुचारु और निष्पक्ष आचरण में बोर्ड के साथ सहयोग करें।

सीबीएसई की ओर से जानकारी जारी होने के बाद यह साफ हो गया है कि 12वीं इकोनॉमिक्स और फिजिक्स की परीक्षा दोबारा नहीं होगी और परीक्षार्थियों को अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

गौरतलब है कि CBSE ने फिजिक्स का पेपर 5 मार्च और इकोनॉमिक्स का पेपर 27 मार्च को करवाया था।

जून के पहले सप्ताह में रिजल्ट आने की संभावना है। हालांकि, CBSE ने परीक्षा के नतीजे जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख