suvichar
✕

क्या बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने की मोदी को वोट ना देने की अपील...जानिए वायरल तस्वीर का सच...

Updated: सोमवार, 22 अप्रैल 2019 (11:53 IST)
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें मुंबई स्थित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की इमारत के बाहर स्टॉक टिकर पर ‘Don’t Vote for Modi’ लिखा हुआ नजर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि BSE भी लोगों से मोदी को वोट ना देने की अपील कर रहा है। आमतौर पर BSE के इस स्टॉक टिकर पर शेयर मार्केट में हो रहे उतार चढ़ाव दिखाए जाते हैं।

‘Deen aur Duniya’ नाम के फेसबुक पेज ने इस तस्वीर को शेयर किया है जिसे अभी तक 15,000 से भी अधिक लोग शेयर कर चुके हैं। ट्विटर और व्हाट्सएप पर भी लोग इसे शेयर कर रहे हैं।



सच क्या है?

वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए जब हमने गूगल रिवर्स इमेज सर्च की मदद ली, तो पता चला कि यह तस्वीर फोटोशॉप्ड है। असली तस्वीर में स्क्रीन पर शेयर के दाम ही दिखाई दे रहे हैं।

BSE की आधिकारिक वेबसाइट पर यह असली तस्वीर देखी जा सकती है।

वायरल तस्वीर पर BSE ने भी आपत्ति जताते हुए ट्वीट किया है कि यह तस्वीर फेक है और इसे कुणाल कामरा नाम के व्यक्ति ने शेयर किया है।

कुणाल कामरा एक स्टैंडअप कॉमेडियन है, जो मुंबई में रहते हैं। दरअसल, पीएम मोदी को निशाना बनाने वाले बहुत सारे मीम्स के साथ कुणाल ने ही सबसे पहले यह तस्वीर ट्वीट की थी।

इन मीम्स को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- ‘ये तस्वीरें उतनी ही सच्ची हैं जितने मोदी जी के वादे’।

BSE के ट्वीट के जवाब में कुणाल ने लिखा कि उन्होंने जो ट्वीट किया था वह ‘स्पष्ट तौर पर मजाक’ था।

लेकिन, ऐसा लगता है कि कुछ लोगों ने इस तस्वीर को सच मानकर शेयर कर दिया है।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि ‘मोदी को वोट ना देने’ की अपील करती BSE की‍ वायरल तस्वीर फेक है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख