Hanuman Chalisa
✕

क्या वाकई PM मोदी के नाम पर रखा गया है बेंगलुरु की इस मस्जिद का नाम...

Published: सोमवार, 24 जून 2019 (13:14 IST)
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मस्जिद की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है, जिसका नाम मोदी मस्जिद है। तस्वीरें शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित इस मस्जिद का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया है। एक तस्वीर में मस्जिद के नाम का बोर्ड दिखाई दे रहा है, जिसमें अंग्रेजी और उर्दू में मोदी मस्जिद लिखा हुआ है। वहीं, दूसरी तस्वीर में कुर्ता-पायजामा और टोपी पहने कुछ लोग खड़े हैं और उनके पीछे PM मोदी का एक फ्लेक्स लगा दिख रहा है।

सच क्या है?

जी हां, पहली तस्वीर पूर्वी बेंगलुरू के टास्कर टाउन की मोदी मस्जिद का ही है। लेकिन यह लगभग 170 साल पुरानी है। इस मस्जिद का नाम एक व्यापारी मोदी अब्दुल गफूर के नाम पर पड़ा है, न कि प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर। हाल ही में मस्जिद का नवीनीकरण करवाया गया था। नवीनीकरण के बाद जून की शुरुआत में मस्जिद का उद्घाटन किया गया।

बैंगलोर टाइम्स के यूट्यूब चैनल पर मोदी मस्जिद के उद्घाटन का एक वीडियो अपलोड किया गया है। वीडियो में 4:55 मिनट पर मोदी मस्जिद के प्रेसिडेंट मौलाना सैयद अल्ताफ अहमद मस्जिद के इतिहास के बारे में बताते हुए देखे जा सकते हैं।

अब बात करते हैं दूसरी तस्वीर की...

दूसरी तस्वीर इंदौर की सैफी नगर मस्जिद की है। फ्लेक्स में लगी तस्वीर सितंबर 2018 की है, जब पीएम मोदी दाऊदी बोहरा समाज के ‘अशरा मुबारक’ में शामिल होने इंदौर पहुंचे थे। चूंकि यह आयोजन इंदौर का है, तो हमें यह भले भांति याद है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने वायरल तस्वीर के फ्लेक्स वाली तस्वीर के साथ पीएम मोदी के दौरे की खबर पब्लिश की थी।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि बेंगलुरु की मोदी मस्जिद का नाम पीएम नरेन्द्र मोदी के नाम पर नहीं रखा गया है। वहीं, पोस्ट की दूसरी तस्वीर इंदौर की सैफी नगर मस्जिद की है।

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

अयोध्या से जनकपुर का सीधा सफर, नेपाल को 24 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने खोला पिटारा

भारत में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक के भाषण की चर्चा क्यों हो रही है?

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

क्या बिसलेरी का पानी पीना सुरक्षित है? FSSAI की कार्रवाई के बीच कंपनी ने जारी किया बड़ा बयान, गिनाईं 90 से ज्यादा गुणवत्ता जांच

कश्मीर घाटी में फिर मंडराया सूखे का खतरा, झेलम का जलस्तर 'माइनस' में, पानी और बिजली का बड़ा संकट?

अगला लेख