dipawali
✕

क्या वाकई मुस्लिम लड़कियों ने हिन्दू लड़कों से विवाह के लिए मन्नत मांगी और देवघर के शिव मंदिर में चढ़ाया जल...

Updated: गुरुवार, 25 जुलाई 2019 (15:54 IST)
सोशल मीडिया पर इन दिनों कावड़ लिए बुर्का पहनी महिलाओं का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हलाला और तलाक से बचने के लिए हिन्दू लड़कों से विवाह के लिए मन्नत मांगते हुए मुस्लिम महिलाओं ने झारखंड के देवघर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जल चढ़ाया। इसी दावे के साथ फेसबुक-ट्विटर पर पिछले 48 घंटे में यह वीडियो सैकड़ों बार शेयर किया गया है और सात लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
 
वायरल वीडियो में क्या है?
 
वीडियो में कुछ बुर्का पहनीं महिलाएं कंधे पर कांवड़ लिए एक काफिले में शामिल होती दिख रही हैं। इस काफिले में दिख रहीं अन्य महिलाओं भगवा वस्त्र पहने हुए हैं।


 
वायरल वीडियो का सच क्या है?
 
वायरल वीडियो में न्यूज चैनल न्यूज18 का लोगो लगा हआ है, तो हमने सबसे पहले ‘news18, मुस्लिम महिलाएं, कांवड़’ कीवर्ड से इंटरनेट पर सर्च किया तो हमें वह वीडियो न्यूज18 के यूट्यूब चैनल पर मिल ही गया। इस वीडियो को 14 अगस्त 2016 को पब्लिश करते हुए न्यूज चैनल ने लिखा था- ‘कांवड़ लेकर निकली मुस्लिम महिलाएं, पेश की एकता की मिसाल’। साथ ही, वीडियो के डिस्क्रिप्शन से पता चला कि यह वीडियो झारखंड का नहीं बल्कि इंदौर का है।
 
दरअसल, इंदौर में साल 2016 में एकता की मिसाल पेश करते हुए सांझा कांवड़ यात्रा निकाली गई थी। इस कांवड़ यात्रा में हिंदू पुरुष-महिलाओं के साथ बुर्का पहने मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हुई थीं। इस यात्रा का आयोजन ‘साझा संस्कृति मंच’ नाम की एक संस्था ने किया था। बता दें कि साल 2015 में भी इसी प्रकार का आयोजन हुआ था।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि कांवड़ वाली मुस्लिम महिलाओं की तस्‍वीर देवघर नहीं, बल्कि इंदौर की है और इस खास कांवड़ यात्रा का आयोजन हिन्दू-मुस्लिम एकता का संदेश देने के लिए किया गया था।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

चाचा है तो सपा है... लखनऊ में लगे होर्डिंग से अखिलेश गायब, MLC चुनाव के बाद गर्माई सपा की सियासत

दिवाली से पहले किसानों के खाते में आए ₹18,690 करोड़! 9.34 करोड़ अन्नदाताओं को मिली PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार चलाएगी 12 दिन तक अतिरिक्त रोडवेज बसें, जानें किन रूटों पर मिलेगी सुविधा

MP DA Hike : दिवाली से पहले मोहन यादव सरकार का कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत

अगला लेख