Hanuman Chalisa

मानसिक रूप से कमजोर युवक को भीड़ ने पीटा, वायरल हुआ वीडियो

गुरुवार, 25 जुलाई 2019 (15:46 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर में भीड़ ने अर्द्धनग्न अवस्था में घूम रहे 30 वर्षीय एक व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर उसकी पिटाई की। मानसिक रूप से कमजोर बताए जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने भीड़ से बचाकर गिरफ्तार कर लिया है। निरंजनपुर इलाके में बुधवार देर शाम हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें कई लोग एक अर्द्धनग्न व्यक्ति को पीटते दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि भीड़ में शामिल कुछ लोग यह भी कहते सुनाई पड़ रहे हैं, इस शख्स को मारो मत और पुलिस के हवाले कर दो। भीड़ में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि व्यक्ति सड़क पर खड़ी एक कार में अपनी मां के साथ बैठी एक बच्ची को वाहन का दरवाजा खोलकर जबरन ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की जांच में बच्चा चोरी की कोशिश की बात सामने नहीं आई है।

लसूड़िया पुलिस थाना प्रभारी संतोष कुमार दूधी ने गुरुवार को कहा कि हमने तसदीक की है। यह मामला बच्चा चोरी के प्रयास का नहीं है। उन्होंने बताया कि भीड़ की पिटाई के शिकार युवक की पहचान तेजराम चौहान  (30) के रूप में हुई है। वह मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शराब की एक दुकान के पास मौजूद लोगों ने चौहान की मानसिक स्थिति जाने बगैर शोर मचा दिया कि वह कार का दरवाजा खोलकर बच्ची चुराने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने बताया कि चौहान को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 151 (संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने के लिए की जाने वाली एहतियातन गिरफ्तारी) के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

चौहान को पीटने वाले समूह में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस ने अभी तक कोई कानूनी कदम नहीं उठाया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि चौहान को अधिक चोट नहीं आई है। पुलिसकर्मी उसे समय रहते भीड़ से बचाकर पुलिस थाने ले आए थे।

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर किया जोरदार प्रहार, बोले- रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, मध्यप्रदेश सरकार देगी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड

दतिया से कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को बनाया अपना उम्मीदवार, बीजेपी के आशुतोष तिवारी से होगा मुकाबला

योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

अगला लेख