शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. फैक्ट चेक
  4. Mumbai indians win IPL-13 title, jio giving Rs. 499 free recharge fact check
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (14:49 IST)

Fact Check: क्या मुंबई इंडियंस के IPL जीतने की खुशी में Jio दे रहा 499 रुपये का free recharge? जानिए सच

Fact Check: क्या मुंबई इंडियंस के IPL जीतने की खुशी में Jio दे रहा 499 रुपये का free recharge? जानिए सच - Mumbai indians win IPL-13 title, jio giving Rs. 499 free recharge fact check
हाल ही में आईपीएल टूर्नामेंट समाप्त हुआ है। पिछले साल की विजेता टीम मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस सबसे कामयाब टीम है जिसने सबसे ज्यादा 5 बार ये खिताब जीता है। अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस के IPL जीतने की खुशी में नीता अंबानी की तरफ से 99 हजार जियो यूजर्स को 499 रुपये का दो महीने वाला रिचार्ज मुफ्त दिया जा रहा है।

क्या है वायरल-

वायरल मैसेज में लिखा है- ‘JIO IPL ऑफर MI (मुंबई इंडियंस) को फाइनल जितने की खुशी में मुंबई इंडियन की मालकिन नीता अंबानी ने 99 हजार Jio यूजर को 499 का 2 महीने वाला रिचार्ज फ्री में देने का वादा किया है तो अभी निचे नीले रंग की लिंक पर क्लिक करके अपने नंबर पर रिचार्ज करे। आगे कहा गया है कि अगर आपके पास Jio की सिम नहीं है तो आप अपने किसी दोस्त या किसी घर के किसी भी जिओ सिम को रिचार्ज कर सकते हो।’ इस मैसेज के साथ एक लिंक शेयर किया जा रहा है।

क्या है सच-

वेबदुनिया ने वायरल मैसेज के संबंध में जियो से संपर्क किया। जब हमने इस मैसैज के बारे में लिखा तो जियो केयर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जवाब देते हुए बताया कि जियो ऐसे मैसेज और कॉल नहीं करता है। जियो केयर्स के मुताबिक, सारे जियो ऑफर्स की जानकारी माय जियो ऐप या Jio।com पर उपलब्ध हैं।



वेबदुनिया पहले भी जियो के फ्री रिचार्ज के नाम पर क्लिकबेट और स्पैम लिंक से जुड़े दावों की पड़ताल कर चुका है।

Also Read: क्या 100 करोड़ यूजर्स पूरे होने की खुशी में JIO दे रहा 448 रुपए का फ्री रिचार्ज... जानिए ऑफर का सच... 

वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि मुंबई इंडियंस के IPL जीतने पर जियो 499 वाला रिचार्ज मुफ्त नहीं दे रहा है। वायरल मैसेज फेक है।
ये भी पढ़ें
मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने की 4 लोगों की हत्या कर दी