Daily Horoscope
✕

क्या पाकिस्तान के बलूचिस्तान की महिलाओं ने मोदी के लिए जीत की दुआ मांगी...जानिए सच...

Updated: सोमवार, 6 मई 2019 (13:05 IST)
सोशल मीडिया पर बुरका पहनी महिलाओं का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिलाएं भाजपा के झंडों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में नारे लगाती और लोकगीत गाती नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित बलूचिस्तान प्रांत का है। वीडियो के साथ लिखा जा रहा है, ‘पाकिस्तान के बलूचिस्तान में फहराया भाजपा का झण्डा। मोदी सरकार आयी तो बलूचिस्तान होगा आज़ाद।’

वायरल वीडियो देखें-



सच क्या है?

दरअसल, वायरल वीडियो पाकिस्तान का नहीं बल्कि भारत प्रशासित कश्मीर के अनंतनाग का है। यह वीडियो अनंतनाग से भाजपा प्रत्याशी सोफी यूसुफ के नामांकन के दौरान का है।

बीजेपी जम्मू-कश्मीर के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को 31 मार्च 2019 को ट्वीट किया गया था। कैप्शन में लिखा है, ‘अनंतनाग में मोदी-मोदी! नारों के बीच भाजपा के अनंतनाग संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार सोफी यूसुफ ने लोकगीत गाती हजारों समर्थकों के साथ नामांकन पत्र भरा।’

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि कश्मीर के अनंतनाग के वीडियो को बलूचिस्तान का बताकर शेयर किया जा रहा है।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख