suvichar
✕

Fact Check: क्या खेती में यूरिया के उपयोग पर लगने वाला है बैन? जानिए सच

Published: गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (12:19 IST)
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार खेती में यूरिया के उपयोग पर बैन करने वाली है। इस दावे के साथ अखबार की एक कटिंग भी शेयर की जा रही है। अखबार में छपी खबर का शीर्षक है- ‘खेती में अब यूरिया का उपयोग बंद करेगी सरकार’।

क्या है वायरल-

वायरल अखबार की कटिंग में लिखा गया है कि यूरिया के खतरनाक परिणामों को देखते हुए केंद्र सरकार खेती में यूरिया के उपयोग को बंद करने की तैयारी कर रही है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि केंद्र ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर यूरिया के उपयोग को कम करने के निर्देश दिए हैं।

क्या है सच-

वायरल खबर की पड़ताल शुरू करते हुए हमने इंटरनेट पर सर्च किया। लेकिन हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली जिससे पुष्टि हो सके कि मोदी सरकार यूरिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने जा रही है।

भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने भी ट्वीट करते हुए खेती में यूरिया बैन होने वाले दावे को फर्जी बताया है। पीआईबी फैक्ट चेक ट्विटर हैंडल से लिखा गया है- ‘यह दावा फर्जी है! भारत सरकार ने खेती में यूरिया के उपयोग को बंद करने के संदर्भ में कोई निर्णय नहीं लिया है।’

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार देश में यूरिया का उत्पादन बढ़ाने जा रही है जिससे चीन पर निर्भरता कम हो सके। केंद्र सरकार यूरिया के पांच बंद पड़े प्लांट्स को 37,971 करोड़ रुपए की लागत से दोबारा शुरू करने जा रही है।

वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि खेती में यूरिया के उपयोग पर बैन लगाए जाने वाली वायरल खबर फर्जी है।


Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख