Hanuman Chalisa
✕

Fact Check: क्या COVID-19 के चलते हुए भारी नुकसान के बाद बंद हो रहा ब्रिटिश एयरवेज, जानिए सच...

Updated: गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (13:38 IST)
कोरोना वायरस के कारण हवाई यातायात पर काफी असर पड़ा है। ब्रिटिश एयरवेज भी अन्य एयरवेज की तरह नुकसान से जूझ रहा है, जिस कारण पिछले कुछ समय में उसने कुछ स्टाफ को निकाला है। इस बीच, सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें वीडियो शेयर कर कहा जा रहा है कि ब्रिटिश एयरवेज बंद हो रहा है।

क्या है वायरल वीडियो में-

वीडियो में दावा किया गया है कि ब्रिटिश एयरवेज ने 15 जून से अपना पूरा स्टाफ हटा दिया है। वीडियो को इस तरह से शेयर किया जा रहा है कि यह सभी स्टाफ की तरफ से लोगों के लिए एक फेयरवेल मैसेज है।
 
क्या है सच-

इस वीडियो को ‘Unite the Union Yout’ नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस यूट्यूब चैनल का ब्रिटिश एयरवेज से कोई लेना-देना नहीं है।

28 जून की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटिश एयरवेज ने अपने पायलटों के साथ एक समझौता किया है, जिसके अंतर्गत 350 पायलट्स को हटाया गया है, जबकि 300 पायलट्स को रि-हायर पूल में रखा गया है। इसमें कहीं भी ब्रिटिश एयरवेज के बंद होने की बात नहीं कही गई है।

ब्रिटिश एयरवेज के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी इस तरह की कोई बात नहीं कही गई है। 30 जून को ब्रिटिश एयरवेज के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, ‘प्लान बदले जा सकते हैं। अगर आप 31 अगस्त तक 30 अप्रैल 2021 तक की कोई बुकिंग करते हैं तो आप अपनी ट्रैवल डेट, डेस्टिनेशन बदल सकते हैं या फिर फ्लाइट कैंसल कर सकते हैं, जिसके लिए आपको एक वाउचर मिलेगा।’ इस ट्वीट से साफ जाहिर होता है कि ब्रिटिश एयरवेज अपने ऑपरेशन्स बंद नहीं करने जा रहा है। इसके अलावा ब्रिटिश एयरवेज की आधिकारिक वेबसाइट से फ्लाइट, होटल बुकिंग का ऑप्शन अभी भी मौजूद है।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल दावा झूठा है। ब्रिटिश एयरवेज बंद नहीं हो रहा है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

अगला लेख