sundarkand
✕

Fact Check: क्या भगवान राम का विरोध कर रहे हैं प्रदर्शनकारी किसान? जानिए वायरल फोटो का पूरा सच

Updated: शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020 (12:51 IST)
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन आज 9वें दिन भी जारी है। कल कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ आंदोलनकारी किसानों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला। इस बीच सोशल मीडिया पर एक बैनर की फोटो जमकर वायरल हो रही है, जिसपर लिखा है- ‘न मोदी, न योगी, न जय श्रीराम, देश पर राज करेगा मजदूर किसान’। इस बैनर को मौजूदा किसान आंदोलन का बताकर शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल-

फोटो शेयर करते हुए यूजर लिख रहे हैं- ‘मोदी, योगी तो ठीक है पर श्री राम जी का विरोधी मजदूर और किसान भारत का तो हो नहीं सकता।’

क्या है सच-

वायरल फोटो को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें 2 साल पुरानी एक फेसबुक पोस्ट में यही फोटो मिली। फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- ‘किसान आंदोलन अपने चरम पर, किसानों की माँग जायज है और सबको मानना होगा नही तो ये आंदोलन दिल्ली से भी आगे जा सकता है।’ इस पोस्ट से पता चलता है कि वायरल फोटो इंटरनेट पर साल 2018 से ही मौजूद है इसलिए यह मौजूदा किसान आंदोलन की नहीं हो सकती।



पड़ताल जारी रखते हुए हमने कीवर्ड्स की मदद से इंटरनेट पर सर्च किया तो हमें क्विंट का 2018 का एक ट्वीट मिला जिसमें उस वक्त के किसान आंदोलन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की गई थी। उसी में अभी वायरल हो रहे बैनर की एक फोटो भी मिली।

बताते चलें कि नवंबर 2018 में देश भर के किसानों ने दिल्ली में एमएसपी, डेब्ट रिलीफ से जुड़ी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन का CPI(M) के अलावा कांग्रेस और आप ने भी समर्थन किया था।

वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहा बैनर वर्तमान में चल रहे किसान आंदोलन का नहीं है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख