suvichar

शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्‍स उछलकर 45 हजार के पार

Updated: शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020 (12:45 IST)
नई दिल्‍ली। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से नीतिगत दरों में कोई बदलाव का ऐलान न होने और अर्थव्यवस्था में अनुमान से ज्यादा तेजी से सुधार के संकेत से शेयर बाजार में बड़ा उछाल आया है। इस बीच कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स ने पहली बार 45 हजार के आंकड़े को पार कर लिया है।

खबरों के अनुसार, शुक्रवार सुबह भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा में अर्थव्यवस्था में अनुमान से ज्यादा तेजी से सुधार के संकेत से शेयर बाजार में बड़ी तेजी आई। इस बीच सेंसेक्स 45,023.79 अंक तक तक उछल गया। इसी दौरान निफ्टी भी 13,250 के उच्‍च स्‍तर तक पहुंच गया।

गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अर्थव्यवस्था में अनुमान से ज्यादा तेजी से सुधार हो रहा है और यह सुधार ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में हो रहा है। उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले कल यानी गुरुवार को सेंसेक्स अब तक की अपनी ऐतिहासिक ऊंचाई पर खुला था। इस बीच बीएसई का सेंसेक्स 284 अंकों की तेजी के साथ 44,902 पर खुला था। हालांकि कारोबार के अंत में बाजार सपाट बंद हो गया।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

2017 से पहले तीन-तीन महीने नहीं पहुंचता था राशन : सीएम योगी

हंदवाड़ा में हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई से मचा हड़कंप

अगला लेख