dharma sangrah
✕

क्या ये तस्वीर गुजरात से भागते बिहार-यूपी वालों की है..जानिए सच..

Updated: शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (14:23 IST)
गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची से रेप के आरोप में बिहार के एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद राज्य के कई हिस्सों में उत्तर भारतीयों को निशाना बनाया जा रहा है। जारी हमलों के बीच बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के लोगों ने राज्य से पलायन कर लिया है। इस बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देख लोग कह रहे हैं कि यह फोटो देखकर उन्हें विभाजन का दौर याद आ रहा है।

वायरल तस्वीर में क्या है..

‘गुजरात से भागते बिहार और यूपी के लोग.. भारत पाकिस्तान विभाजन 1947 याद आ गया’ - इस कैप्शन के साथ वायरल हो रही तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक ट्रेन खचाखच भरी हुई है। लोगों की संख्या इतनी ज्यादा है कि ट्रेन की छत भी लोगों से भरी हुई है, यहां तक कि कुछ लोग तो ट्रेन के गेट के बाहर भी लटके हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि ये बिहार और यूपी के लोग हैं, जो गुजरात छोड़कर भाग रहे हैं।

वायरल तस्वीर का सच क्या है..

जब हमने इस वायरल तस्वीर को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमें Russia Beyond  वेबसाइट का एक आर्टिकल मिला। इस आर्टिकल में वायरल तस्वीर लगी थी, जिसमें कैप्शन था- ‘मथुरा के पास गोवर्धन में गुरु पूर्णिमा त्यौहार में भाग लेने के लिए हिंदू श्रद्धालु एक भीड़ भरी ट्रेन में यात्रा करते हुए’। इसपर डेट लिखी है- 24 जुलाई, 2010 और फोटो क्रेडिट है- रॉयटर्स।

फिर हमने Reuters, Guru Purnima कीवर्ड के साथ गूगल इमेज पर सर्च किया, तो हमें वह तस्वीर भी मिल गई।

हमारी पड़ताल में पता चला कि यह वायरल तस्वीर गुजरात की नहीं है और न ही गुजरात से आ रही ट्रेन की है। यह तस्वीर 24 जुलाई, 2010 की है और मौका था- गुरु पूर्णिमा का। गुरु पूर्णिमा के दिन श्रद्धालु मथुरा के पास गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करते हैं। इस दौरान उधर जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ होती है। ऐसी ही एक भीड़ भरी ट्रेन की यह तस्वीर है, जो रॉयटर्स न्यूज एजेंसी के लिए के के अरोड़ा ने खिंची थी।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख