ganesh chaturthi

Fact Check: किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले बुजुर्ग की फोटो वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

Updated: सोमवार, 28 दिसंबर 2020 (13:32 IST)
नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें एक बुजुर्ग आदमी मूर्छित अवस्था में नजर आ रहा है। फोटो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह किसान आंदोलन में शामिल हुए एक किसान प्रदर्शनकारी की फोटो है, जिनकी मौत हो गई है।

क्या है वायरल-

एक ट्विटर यूजर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- “दुखी मन से बता रहा हूं।।।। दिल्ली किसान मोर्चे में एक और किसान भाई शहीद हो गए , उनके इस शहादत को मै कोटि कोटि नमन करता हूँ।”

यह ट्वीट लगभग दो हजार बार रीट्वीट हुआ है और छह हजार से ज़्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है।

क्या है सच-

वायरल फोटो को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें 2 साल पुराने फेसबुक पोस्ट में यही फोटो मिली। कैप्शन में लिखा था कि “लगभग 70 साल के इस बूढ़े शख्स का शव तरनतारन के बोहरी चौक में पड़ा हुआ है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। कृपया सभी को शेयर करें ताकि उसके परिवार को पता चल सके।” इससे पोस्ट से स्पष्ट है कि वायरल हो रही फोटो हाल में चल रहे किसान आंदोलन से नहीं है।



बताते चलें कि दिल्ली सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन में अब तक 25 किसानों की मौत हो चुकी है।

वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि 2 साल पुरानी फोटो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया है। वायरल फोटो का अभी चल रहे किसान आंदोलन से कोई संबंध नहीं है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख