dharma sangrah
✕

OMG! कुत्ते ने चलाई कार, वीडियो देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

Updated: सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 (14:51 IST)
मेघालय से एक जबरदस्त वीडियो आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जिसने भी देखा, वह हैरान है। राज्‍य की राजधानी में बीते दिनों एक कुत्ता कार चलाता हुआ नजर आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता ड्राइविंग सीट पर बैठा है और स्टेरिंग पकड़ा हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद शिलॉन्ग ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने गाड़ी के नंबर से उसके मालिक का पता लगाया और उस पर हजार रुपये का चालान कर दिया।

पुलिस ने कार मालिक के बारे में जानकारी नहीं देते हुए कहा है कि कार मालिक पर एक्शन लिया गया है। ट्रैफिक के बीच ऐसा करना काफी गलत था। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई सड़क पर लोगों की सुरक्षा को ध्‍यान में रखकर की गई है, ताकि भविष्‍य में फिर से कोई ऐसा ना करे।

1 मिनट 11 सेकंड का यह वीडियो एक महिला ने रिकॉर्ड किया है। महिला की कार उस कार के पीछे ही चल रही थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता ड्राइविंग सीट पर बैठा है, तो वहीं बगल वाली सीट पर एक शख्स बैठा नजर आ रहा है। फेसबुक पर किसी ने कॉमेंट किया है कि यह कार किसी मोटर ट्रेनिंग स्‍कूल की है और कार का सारा कंट्रोल बगल वाली सीट पर बैठे शख्‍स के हाथ में है।

आपको बता दें कि न्‍यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में जानवरों के लिए काम करने वाली एक एनजीओ रेस्‍क्‍यू किए गए कुत्तों को कार चलाने की ट्रेनिंग देती है।

देखें वीडियो-

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

अगला लेख