dipawali
✕

जब कुत्ते ने गलती से चखा गांजा, तो देखिए आगे क्या हुआ..

Updated: गुरुवार, 2 अगस्त 2018 (12:07 IST)
टेक्‍सस के 18 साल के सेठ मर्सिंग की एक प्यारी-सी फीमेल डॉग है रीटा। बीते रविवार की दोपहर जब वह अपनी रीटा के साथ पार्क में टहल रहे थे तो रीटा जमीन पर पड़ी कोई “चीज” खाने लगी। सेठ ने उस वक्त तो ध्‍यान नहीं दिया, लेकिन उसके बाद जो हुआ सेठ वह हमेशा याद रखेंगे!

वह “चीज” खाने के करीब 30 मिनट के बाद रीटा अजीब-अजीब हरकतें करने लगी। सेठ बताते हैं कि पहले तो उन्हें उस पर बहुत गुस्‍सा आया, क्‍योंकि उन्हें नहीं पता था कि उसके साथ क्‍या हुआ है। लेकिन यह तो सिर्फ ट्रेलर था, दिन ढलते-ढलते तो रीटा का अंदाज ही पूरी तरह बदल गया!

अब तो रीटा बैठे-बैठे ही गिरने लगी थी। यह सब देखकर सेठ की चिंता बढ़ गई और रीटा को जानवरों के डॉक्‍टर के पास ले गए, जहां उसके यूरिन टेस्‍ट से पता चला कि रीटा ने गांजा खा लिया है। हालांकि, अब रीटा ठीक है और घर आ चुकी है।

मंगलवार को जब सेठ ने रीटा की कुछ तस्‍वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किए, तो वह वायरल हो गए। आप भी रीटा पर गांजा का असर देख सकते हैं-

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार : CM योगी

अगला लेख