Daily Horoscope
✕

क्या कोरोना से बचने के लिए WHO ने दी पत्ता गोभी न खाने की सलाह…जानिए सच...

Updated: गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (12:43 IST)
कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर एक दावा काफी वायरल हो रहा है। दावा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पत्ता गोभी में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा समय तक ठहरने की बात कही है। इसलिए इस खतरनाक संक्रमण से बचने के लिए पत्ता गोभी नहीं खाने की सलाह दी जा रही है।

क्या है वायरल-

पोस्ट में लिखा गया है- “WHO की रिपोर्ट के अनुसार पत्ता गोभी की परत में कोरोना वायरस सबसे ज्यादा समय ठहर रहा है। जहां बाकी जगह यह वायरस 9-12 घंटे ठहर रहा है वहीं पत्ता गोभी में यह वायरस 30 घंटे से अधिक ठहर रहा है। सभी शहर के लोगों से निवेदन है की पत्ता गोभी से दूरी बनाए।”

क्या है सच-

हमें PIB फैक्ट चेक का एक ट्वीट मिला। इसमें PIB ने लिखा है- नहीं। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन द्वारा ऐसी कोई भी रिपोर्ट जारी नहीं की गई है। Coronavirus पर भ्रामक जानकारी से भ्रमित न हों। खुद को और अपने परिजनों को कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने के लिए आपस में उचित दूरी बनाए रखें। हम सब साथ मिलकर COVID19 से लड़ सकते हैं।”

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल दावा गलत है। WHO ने पत्ता गोभी को लेकर ऐसी कोई बात नहीं कही है। अब तक ऐसा कोई अध्ययन नहीं है जो यह कहता हो की पत्ता गोबी के परत पर कोरोनावायरस ज्यादा देर तक रहता है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख