dipawali
✕

Fact Check: क्या देश में फिर लगेगा 15 दिन का लॉकडाउन? जानिए पूरा सच

Published: शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020 (18:32 IST)
देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में आशंका है कि कहीं देश में फिर से लॉकडाउन तो नहीं लगाया जाएगा। इस बीच सोशल मीडिया पर खबर तेजी से वायरल हो रहा है कि देश में एक बार फिर से 15 दिन का लॉकडाउन लगने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो के साथ ब्रेकिंग न्यूज लिखकर इस खबर को वायरल किया जा रहा है।

क्या है सच-

वायरल खबर में कोई सच्चाई नहीं है। भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने वारयल खबर का खंडन किया है। साथ ही स्पष्ट किया कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश में फिर से लॉकडाउन लगाने की कोई घोषणा नहीं की है।

PIB फैक्ट चेक के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है- “सोशल मीडिया पर एक तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने देश भर में 15 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है। यह दावा फ़र्ज़ी है। केंद्र सरकार ने देश में #लॉकडाउन लगाने की ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।”

इससे पहले PIB ने एक और वायरल दावे का भी खंडन किया था कि भारतीय रेलवे ने हजरत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महाराणा प्रताप एक्सप्रेशन कर दिया है। PIB फैक्ट चेक ने बताया था कि वायरल दावा फेक है। रेल मंत्रालय  ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है।

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख