suvichar

Fact Check: क्या वाकई 12 की जगह अब 13 राशियां हो गई हैं, जानिए पूरा सच...

Updated: सोमवार, 27 जुलाई 2020 (12:50 IST)
सोशल मीडिया पर इन ‍दिनों दावा किया जा रहा है कि अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने एक नई राशि को शामिल कर लिया है, जिसके बाद अब कुल 13 राशियां हो गई हैं। नई राशि का नाम ऑपहिकस है, जिसकी स्थिति वृश्चिक और धनु के बीच बताया जा रहा है। बता दें, आमतौर पर ज्योतिष में 12 राशियां होती हैं।

क्या है वायरल-

कई यूजर्स ने नई राशि के चिन्ह और उसके मुताबिक आने वाली तारीखों को जोड़कर पोस्ट में लिख रहे हैं कि नासा ने हाल ही में मौजूदा 12 राशियों में ऑपहिकस नामक 13वीं राशि को जोड़ा है।

 


क्या है सच-

वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। नासा ने 17 जुलाई को अपने एक ट्वीट में वायरल दावे को खारिज करते हुए कहा कि उसने 13वीं राशि को नहीं जोड़ा है।

बता दें, ऐसे दावे साल 2016 में भी वायरल हुए थे। हालांकि, तब भी नासा ने इसे अफवाह बताया था। हालांकि नासा ने बयान जारी कर इस राशि से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी साझा कीं। नासा के मुताबिक ये सच है कि ब्रह्माण्ड के फैलाव का असर राशियों पर भी पड़ रहा है और आने वाले समय में इस राशि का इस्तेमाल किया जाना जरूरी हो जाएगा इस बात से भी पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि नासा ने फिलहाल निकट समय में ऐसे किसी भी फैसले से इनकार किया है।

नासा ने बताया है कि बेबीलोन सभ्यता के लोगों ने 13 सितारों वाले तारामंडल की कल्पना की थी और इसलिए उन्होंने ही 13 राशियों का इस्तेमाल भी किया। हालांकि बाद में इसी सभ्यता के फॉलोवर्स ने 12 महीने वाले कैलेंडर के मुताबिक सिर्फ 12 राशियां ही इस्तेमाल में रखीं।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख